न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: बिजयनगर ब्लैकमेल कांड में बड़ा खुलासा, आठ आरोपी जेल में, 895 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में पेश

राजस्थान के बिजयनगर में ब्लैकमेल कांड में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। मामले में नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल कर यौन शोषण और धार्मिक दबाव बनाने की घटना सामने आई है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:29:18

अजमेर: बिजयनगर ब्लैकमेल कांड में बड़ा खुलासा, आठ आरोपी जेल में, 895 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में पेश

अजमेर/बिजयनगर। राजस्थान के चर्चित बिजयनगर ब्लैकमेल कांड में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष कोर्ट संख्या एक में आठ आरोपियों के खिलाफ 895 पन्नों का आरोप पत्र और 44 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल कर यौन शोषण और धार्मिक दबाव डालने से जुड़ा है। कोर्ट में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को तय की गई है।

क्या है पूरा मामला?

विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेंद्र परिहार के अनुसार, आरोपियों ने बिजयनगर की नाबालिग छात्राओं को पहले फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया। साथ ही, उन पर एक विशेष धर्म के रीति-रिवाज अपनाने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर पहले लड़कियों का पीछा किया, फिर कैफे बुलाने और अन्य लड़कियों से बातचीत करवाने के लिए भी मजबूर किया।

13 गिरफ्तार, 8 पर चार्जशीट

बिजयनगर पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से 5 नाबालिग हैं। शेष आठ को पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष कोर्ट में पेश किया गया और सभी वर्तमान में जेल में हैं। आरोपियों में अफराज, रेहान, अमन, जावेद अली, लुकमान, सोहेल मंसूरी, आशिक और करीम खान शामिल हैं।

कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं 7/8, 11/4(12), 15 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 75(2), 64(1), 353क(1)(ग) लगाई गई हैं।

पर्दाफाश कैसे हुआ?

थाना प्रभारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने जब आरोपी को देने के लिए घर से ₹2000 चुराए, तब परिजनों को शक हुआ। पूछताछ में लड़की ने पूरी कहानी बयां कर दी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और इस जघन्य कांड का खुलासा हुआ।

पांच पीड़िताएं सामने आईं

अब तक की जांच में पांच नाबालिग पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। आरोपियों ने न सिर्फ उनका मानसिक शोषण किया, बल्कि उनसे पैसों की भी वसूली की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?