न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज हाईकोर्ट का अहम फैसला: आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति से हुआ विवाह भी पूरी तरह वैध

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज मंदिर में वैदिक विधि से संपन्न विवाह को हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत पूरी तरह वैध माना है। अदालत ने कहा कि वैदिक विवाह अनुष्ठानों में कन्यादान, पाणिग्रहण, सप्तपदी और वैदिक मंत्रों का उच्चारण जैसे परंपरागत संस्कार होते हैं, जो विवाह को वैध बनाने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:39:31

प्रयागराज हाईकोर्ट का अहम फैसला: आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति से हुआ विवाह भी पूरी तरह वैध

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज मंदिर में वैदिक विधि से संपन्न विवाह को लेकर एक अहम निर्णय देते हुए कहा है कि ऐसा विवाह भी हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत पूरी तरह वैध माना जाएगा।

यह फैसला न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वैदिक विधि से होने वाले विवाह में कन्यादान, पाणिग्रहण, सप्तपदी और वैदिक मंत्रों का उच्चारण जैसे परंपरागत अनुष्ठान शामिल होते हैं, जो विवाह को वैध बनाने के लिए अधिनियम में निर्धारित शर्तों को पूर्ण करते हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा कि विवाह स्थल – चाहे वह मंदिर हो, घर हो या खुला मैदान – उसकी कोई विशेष कानूनी प्रासंगिकता नहीं होती, जब तक विवाह विधि से संपन्न हुआ हो। आर्य समाज मंदिरों में वैदिक विधि के अनुसार विवाह कराया जाता है, जिसमें सभी जरूरी हिंदू संस्कार किए जाते हैं, इसलिए उसे विवाह अधिनियम के तहत अमान्य नहीं माना जा सकता।

हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आर्य समाज द्वारा जारी किया गया विवाह प्रमाणपत्र स्वतः वैधता का प्रमाण नहीं है, लेकिन वह पूरी तरह निरर्थक भी नहीं है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अनुसार विवाह कराने वाले पुरोहित के बयान के आधार पर इसे प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी तरह, विवाह का पंजीकरण भले ही वैधता की अंतिम गारंटी न हो, लेकिन यह एक मजबूत दस्तावेज माना जाएगा।

इस आदेश के साथ ही कोर्ट ने महाराज सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपने आर्य समाज मंदिर में हुए विवाह को अवैध बताते हुए आईपीसी की धारा 498ए के तहत चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि आर्य समाज विवाह प्रमाणपत्र झूठा और गढ़ा गया है तथा वास्तव में कोई विवाह हुआ ही नहीं। वहीं सरकारी पक्ष की ओर से दलील दी गई कि विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।

कोर्ट ने अपने निर्णय में दोहराया कि वैदिक विवाह हिंदू विवाह की सबसे प्राचीन और परंपरागत विधि है, और जब तक विवाह अधिनियम की धारा 7 की शर्तें पूरी होती हैं, तब तक ऐसा विवाह कानूनी रूप से मान्य रहेगा – चाहे वह आर्य समाज मंदिर में ही क्यों न हुआ हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल