न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: वैक्सीनेशन के बाद कलेक्टर और दो डॉक्टर संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने साधी चुप्पी!

वैक्सीनेशन के बाद भी लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। महिला डॉक्टर के बाद जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी सोमवार को पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 12:58:32

MP News: वैक्सीनेशन के बाद कलेक्टर और दो डॉक्टर संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने साधी चुप्पी!

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू है। यहां, मंगलवार को 817 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 554 मरीज ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.61 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,891 मरीजों की मौत हो गई। 5,286 का इलाज चल रहा है। वहीं, जबलपुर से दूसरे तरह के मामले सामने आ रहे हैं। वैक्सीनेशन के बाद भी लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। महिला डॉक्टर के बाद जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी सोमवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर ने कोरोना का टीका भी लगवाया है। इस मसले पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने जबलपुर में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद करने का फैसला किया है।

भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू

शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट ने भोपाल और इंदौर में फिर से नाइट कर्फ्यू का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा।

मंगलवार को जबलपुर में 44 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं, वैक्सीनेशन के 17 दिन बाद दो डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों को कोविडशील्ड की वैक्सीन लगी थी। 22 फरवरी को दोनों डॉक्टरों को दूसरा डोज दिया गया था। 7 और 8 मार्च को दोनों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। 10 मार्च को जांच हुई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद दोनों आइसोलेशन में हैं। इनकी उम्र 45 और 42 साल है।

मेडिकल कॉलेज के डीन पीके कसार ने दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद 15 दिन तक लोग लापरवाही नहीं बरते। हमेशा मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। वहीं, सीएमएचओ मनीष मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें कोरोना काल में दूसरी बार पद से हटाया गया है।

वहीं, डॉक्टरों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कोई भी वैक्सीन 100% प्रभावी नहीं है। ऐसे में वैक्सीन के साथ ही हमें सावधानी बरतनी होगी। वैक्सीनेशन के बाद जो लोग पॉजिटिव हुए हैं, उनकी पूरी रिपोर्ट देखी जाएगी। वैक्सीनेशन के बाद उनका हर्ड इम्युनिटी विकसित हुआ था कि नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?