न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISI से कोडवर्ड में करती थी बातचीत, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वॉट्सऐप चैट से बड़ा खुलासा

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा, ISI के लिए कोड वर्ड में करती थी बात, भारत की सुरक्षा में सेंध की साजिश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:29:08

ISI से कोडवर्ड में करती थी बातचीत, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वॉट्सऐप चैट से बड़ा खुलासा

हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कार्य कर रही थी और भारत में सक्रिय एजेंट्स की पहचान उजागर करने की कोशिश में लगी थी।

यह गंभीर आरोप ज्योति और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी अली हसन के बीच की वॉट्सऐप चैटिंग के आधार पर लगाए गए हैं। सूत्रों का दावा है कि दोनों के बीच कोड वर्ड्स में लगातार बातचीत हो रही थी और चैटिंग में कई संदिग्ध गतिविधियों का भी जिक्र है।

अटारी बॉर्डर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी की मांग

चैट से पता चलता है कि अली हसन ने ज्योति से भारत-पाक सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर को लेकर कई संवेदनशील सवाल पूछे। उसने पूछा, “जब आप अटारी गई थीं, वहां प्रोटोकॉल किस-किस को मिला?” इस पर ज्योति ने जवाब दिया, “मुझे तो नहीं मिला।”

अंडरकवर मिशन की बात और कोडेड भाषा

एक अन्य चैट में अली हसन ने लिखा: “इट मीन, कोई अंडरकवर पर्सन हो जैसे… उसको अंदर गुरुद्वारे में ले आना था… रूम में दोनों को बैठा देना था… अभी लगे रहो।”

जवाब में ज्योति ने लिखा, “नहीं, इतने पागल थोड़ी ना थे वो।”

पाकिस्तान यात्रा और अली हसन से मुलाकात

जांच में यह सामने आया है कि अली हसन ही वो व्यक्ति था जिसने ज्योति की पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसके रहने, घूमने और फाइव स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की थी। वीजा प्रक्रिया के दौरान ज्योति की मुलाकात दानिश नामक पाकिस्तानी अधिकारी से हुई थी। वहीं से बातचीत शुरू हुई और फिर अली हसन से मुलाकात कराई गई।

2023 में पहली बार पाकिस्तान यात्रा के दौरान दानिश ने उसे अली हसन से मिलने को कहा। वहां उसे सुरक्षा भी दी गई और जिस फाइव स्टार होटल में वह रुकी, उसका वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला।

पाक खुफिया अधिकारियों से संपर्क

पाकिस्तान में ज्योति की मुलाकात खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारियों शाकिर और राणा शहबाज से हुई। शाकिर का नंबर उसने सेव किया, लेकिन उसका नाम फोन में 'जट रंधावा' के नाम से सेव किया, ताकि कोई शक न हो।

जांच जारी, देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

फिलहाल, ज्योति पुलिस हिरासत में है। उसके मोबाइल और अन्य डिवाइसेज की फॉरेंसिक जांच हो रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह अकेले काम कर रही थी या एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी।

इस खुलासे ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और बढ़ा दी है। इस मामले में आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं