न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चहल संग डेटिंग रूमर्स से परेशान हुईं आरजे महवश ने कही यह बात, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं यह एक्ट्रेस

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का शादी के चार साल बाद इस साल तलाक हो गया था। इसके बाद से ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 12:24:06

2 News : चहल संग डेटिंग रूमर्स से परेशान हुईं आरजे महवश ने कही यह बात, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं यह एक्ट्रेस

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का शादी के चार साल बाद इस साल तलाक हो गया था। इसके बाद से ही चहल और आरजे महवश के रिलेशन की खबरें चर्चाओं में हैं। दोनों को कई दफा साथ देखा गया है। सबसे पहले वे मार्च में दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दर्शक दीर्घा में दिखे थे। इसके अलावा महवश आईपीएल 18 के कई मुकाबलों में पंजाब किंग्स से खेल रहे चहल का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचीं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं।

अब महवश ने बताया कि इन लिंकअप की खबरों से उन पर क्या असर पड़ रहा है। महवश ने फ्री प्रेस जनरल से बात करते हुए कहा कि ऐसा भी समय आया था जब मुझे लगा कि गिव अप कर दूं क्योंकि कुछ फेक ट्रॉल्स और अफवाह को मैं बिल्कुल भी एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। मैं सोचती थी ये लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं बस एक लड़की हूं जो अपनी लाइफ जीने की कोशिश कर रही हूं। ये लोग मेरे साथ इतना मतलबी क्यों हो रहे हैं जब उन्हें सच पता भी नहीं है। मेरा मन किया कि मैं सब छोड़ दूं, सोशल मीडिया, पब्लिक लाइफ। मैं वापस जाकर नॉर्मल लाइफ जीना चाह रही थीं।

मेरा मन किया कि पहाड़ में कहीं छिप जाऊं और मैगी बेचकर जीवन चलाऊं। कई बार ऐसा भी हुआ कि मेरा मन किया कि ऑनलाइन जाकर ट्रॉल्स को जवाब दूं और कहूं कि फेक खबरें मत फैलाओ क्योंकि इसमें सच नहीं है। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं हर सवाल का जवाब नहीं दे सकती और ना ही सबको सफाई। जो लोग हमारे साथ काम करते है, उनका कहना होता है कि कुछ ना कहें और शांत रहें। हालांकि कोई भी ये नहीं समझता कि जो भी हो रहा है वो हमारे साथ हो रहा है और एक पोस्ट लिखकर सब कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन हर किसी को जवाब देना संभव नहीं है।

2 News : चहल संग डेटिंग रूमर्स से परेशान हुईं आरजे महवश ने कही यह बात, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं यह एक्ट्रेस

अमाला पॉल ने साल 2023 में बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ की थी शादी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल ने साल 2023 में अचानक बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी कर ली और फिर कुछ ही दिनों में प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी। दरअसल अमाला डेटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसका पता चलते ही उन्होंने शादी कर ली और फिर 2024 में बेटे को जन्म दिया। अमाला ने JWF बिंज के साथ बातचीत में कहा कि जब मुझे अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तब मैं कुछ समझ नहीं पा रही थी कि अपनी जिंदगी में क्या करना है।

मगर उस एक तजुर्बे ने मुझे एक नई दिशा दी और बेहतर इंसान बनने में मदद की। जैसे ही प्रेग्नेंसी का पता चला हर चीज उस नन्हीं सी जान के इर्द-गिर्द हो गई, जो मेरे अंदर थी। प्रेग्नेंट होने के बाद मुझमें काफी बदलाव आए। पता ही नहीं चला कि मेरे भीतर का वो अहम कहां जला गया। लेकिन मुझे सब अच्छा लग रहा था। मुझे जगत के साथ रहते हुए बस कुछ ही महीने हुए थे, जब मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

ये मेरे पति की जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग हैं। साल 2020-21 के बीच मैं तब भावनात्मक रूप से टूट गई थीं, जब मेरे पिता का निधन हो गया। उसी दौरान, मैंने सीमावर्ती सिजोफ्रेनिया जैसे लक्षणों का भी अनुभव किया जो एक हिंदी सीरीज में मेरे किरदार के साथ मेल खाता था, जिसमें मैंने उसी स्थिति वाले किरदार को निभाया था। स्ट्रेस इतना ज्यादा था कि मैं अपने परिवार के सदस्यों के नाम भूल रही थी। बता दें कि अजय देवगन की 'भोला' फिल्म में काम कर चुकीं 33 साल की अमाला ने पहले पति को शादी के 3 साल बाद ही तलाक दे दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज