न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में पकड़े गए जासूस शहजाद का यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी कनेक्शन? ऐसे मिला था पाकिस्तान का वीजा

यूपी ATS ने जासूस शहजाद को मुरादाबाद से पकड़ा, जिसका कनेक्शन यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:18:45

 यूपी में पकड़े गए जासूस शहजाद का यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी कनेक्शन? ऐसे मिला था पाकिस्तान का वीजा

उत्तर प्रदेश में आतंक निरोधी जांच एजेंसी (UP ATS) ने हाल ही में मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए शहजाद का यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से संबंध सामने आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी दानिश से ज्योति की दोस्ती थी, जिसने शहजाद को पाकिस्तान का वीजा दिलाने में मदद की थी।

माना जा रहा है कि मुरादाबाद से पकड़ा गया शहजाद आईएसआई एजेंट था, जो पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका नेतृत्व दानिश करता था। शहजाद ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की और आईएसआई ऑपरेटर्स के साथ समन्वय स्थापित किया। बातचीत के लिए उसने नकली सिम कार्ड का उपयोग किया। अब अधिकारी उसके बैंक खातों की जांच कर रहे हैं और उससे आगे की पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शहजाद दानिश के नेटवर्क का हिस्सा था और दानिश ने ही उसे पाकिस्तान जाने के लिए वीजा दिलाया था। रिश्तेदार से मिलने के बहाने शहजाद दो बार पाकिस्तान गया था।

ओटीपी के जरिए टेलीग्राम पर था सक्रिय

पाकिस्तान पहुंचने के बाद शहजाद आईएसआई हैंडलर के संपर्क में आया, जिसे दानिश ने ही पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जोड़ा था। भारतीय सिम देने के लिए भी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने ही शहजाद को निर्देश दिया था। शहजाद प्री-एक्टिवेटेड फर्जी नाम और पते वाले सिम कार्ड लेकर उन्हें ओटीपी भेजकर टेलीग्राम पर सक्रिय रहता था।

UP ATS अब मुरादाबाद से पकड़े गए रामपुर के रहने वाले शहजाद के बैंक खातों की जांच कर रही है। शहजाद को जल्द ही पीसीआर में लेकर गंभीर पूछताछ की जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा

शहजाद की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान में अपने आकाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। एटीएस ने एक बयान में कहा कि शहजाद हाल के वर्षों में व्यापार के बहाने कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत