न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते, जनता के बच्चों से हिंदू-मुसलमान कराते हैं, केजरीवाल का BJP-कांग्रेस पर तीखा हमला

अरविंद केजरीवाल ने आप की छात्र इकाई ASAP लॉन्च की और बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा- नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं, जबकि आम जनता के बच्चों को हिंदू-मुसलमान कराया जाता है। शिक्षा, बिजली और शासन की विफलताओं को भी उजागर किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 1:48:41

नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते, जनता के बच्चों से हिंदू-मुसलमान कराते हैं, केजरीवाल का BJP-कांग्रेस पर तीखा हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को AAP के नए छात्र संगठन ASAP (Association of Students for Alternative Politics) का गठन किया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक और वैकल्पिक राजनीति के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नेता अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं, जबकि आम जनता के बच्चों को हिंदू-मुसलमान के मुद्दे में उलझाते हैं।

उन्होंने कहा कि देश आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है—लोगों को न तो सही खाना मिल रहा है, न शिक्षा, न इलाज, न अस्पताल, न सड़कें। महिलाएं, छात्र और व्यापारी सभी दुखी हैं। इन सबका मूल कारण है – देश की पारंपरिक राजनीति। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों की राजनीति एक ही ढर्रे पर चल रही है, जो हर समस्या की जड़ है।

केजरीवाल ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब 24 घंटे बिजली आती थी। अब पावर कट शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कब आएगी और कितनी सस्ती होगी, यह भी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे राजनीति का हिस्सा बनें और इसमें दिलचस्पी लें क्योंकि आज जो राजनीति चल रही है, वही सभी समस्याओं की जड़ है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 10 साल शासन किया और अब पंजाब में भी सरकार है। दिल्ली में किए गए कार्यों को उन्होंने वैकल्पिक राजनीति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने स्कूलों का कायाकल्प किया, फीस नहीं बढ़ने दी और शानदार अस्पताल बनाए, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सका। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के महज तीन महीने के भीतर स्कूलों की हालत खराब हो गई क्योंकि अच्छी शिक्षा इनकी राजनीति का हिस्सा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब