न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर बॉर्डर क्षेत्र में भी घूमी थीं ज्योति मल्होत्रा, सामने आया व्लॉग वीडियो

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में हिसार में गिरफ्तार किया गया। उनके बाड़मेर बॉर्डर इलाके में शूट किए गए व्लॉग वीडियो भी सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:36:42

बाड़मेर बॉर्डर क्षेत्र में भी घूमी थीं ज्योति मल्होत्रा, सामने आया व्लॉग वीडियो

बाड़मेर: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में घूम चुकी हैं और वहां ब्लॉगिंग वीडियो भी बना चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो उनके यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विथ जो' पर लगभग डेढ़ साल पहले अपलोड किए गए थे।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली और मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ दुश्मन देश के लिए जासूसी के आरोप में कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ साल पहले बाड़मेर और मुनाबाव के सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमकर व्लॉगिंग करती देखी गई थीं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेन यात्रा भी की और बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एक ढाणी में रात गुजारने की चर्चा भी सामने आई है। वीडियो में वे ट्रेन यात्रियों से बॉर्डर से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियों के बारे में पूछताछ करती हुई नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, ज्योति ने भारत-पाक सीमा के निकट कई स्थानों पर वीडियो शूट किए, जिनमें मुनाबाव सहित अन्य सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इन वीडियो में स्थानीय गांवों, सीमा की दूरी और अन्य गतिविधियों की भी चर्चा की गई है। ये वीडियो एक साल पहले उनके चैनल पर अपलोड किए गए थे। उल्लेखनीय है कि बॉर्डर इलाके में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने और वीडियो शूट करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि ज्योति मल्होत्रा बिना किसी अधिकृत अनुमति के बॉर्डर क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं और क्या उन्होंने सीमावर्ती थानों से शूटिंग के लिए स्वीकृति ली थी या नहीं – इस बारे में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

गौरतलब है कि 17 मई 2025 को सुरक्षा एजेंसियों ने ज्योति को हिसार में गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थीं। फिलहाल उनसे विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, जिससे कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

हिसार के एसपी शशांक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। जानकारी यह भी मिली है कि वह न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन भी यात्रा कर चुकी है। वर्तमान में उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत