न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर अक्षय ने परेश को भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस, OMG 3 पर आई यह Update

कुछ दिनों पहले ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म का ऐलान हुआ था तब सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी पहले दो पार्ट की जैसे इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 2:09:59

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर अक्षय ने परेश को भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस, OMG 3 पर आई यह Update

कुछ दिनों पहले ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म का ऐलान हुआ था तब सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी पहले दो पार्ट की जैसे इस फिल्म का भी हिस्सा थी। हाल ही में परेश ने बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। अब अक्षय ने परेश को 25 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेज दिया है। अक्षय ने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के माध्यम से परेश को ये नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने परेश पर अनप्रोफेशनल व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

दावा किया जा रहा है कि परेश ने फिल्म के लिए लीगल कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया था और शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इसके बाद अचानक फिल्म छोड़ दी। उनके इस फैसले से फिल्म को नुकसान पहुंचा है, जिसके बदले में मेकर्स ने 25 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। फिल्म अक्षय अपने खर्चे पर बना रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बॉक्स ऑफिस के हालात को देखते हुए केप ऑफ द गुड फिल्म्स ने खुद के पैसे लगाए थे और फिल्म को डेब्ट फ्री बनाया था। माना जा रहा है कि फिल्म से परेश के पीछे हटने से उनका सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी कंफर्म कर दिया है कि अक्षय ने परेश को लीगल नोटिस थमाया है। प्रियदर्शन ने कहा कि ये सच है और अक्षय ने इस फिल्म के राइट्स को हासिल करने के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं। इसके अलावा हमने फिल्म की एक दिन की शूटिंग भी कर ली थी। हम ‘भूत बंगला’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब ये सब हुआ। परेश ने मुझसे बात तक नहीं कि और न ही अपने इस फैसले की कोई वजह बताई। उन्हें मुझसे कोई दिक्कत नहीं है। उल्लेखनीय है कि अक्षय और परेश कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि क्या वजह हुई कि परेश ने अक्षय की फिल्म छोड़ दी। पिछले दिनों परेश ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि अक्षय उनके दोस्त के बजाय को-एक्टर हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,paresh rawal,actor paresh rawal,akshay paresh,hera pheri 3,hera pheri,suniel shetty,omg 3,omg 3 movie,amit rai

डायरेक्टर अमित राय ने OMG 3 के लिए अक्षय के साथ कई कहानियों के आइडिया पर चर्चा की

एक्टर अक्षय कुमार को फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के दोनों भाग में पसंद किया गया। दोनों ही फिल्मों में भगवान के अलग रूपों के बारे में बात की गई थी। अब ताजा खबरों के अनुसार अक्षय जल्द OMG 3 पर विचार कर रहे हैं। अक्षय ने हाल ही केरल में ‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म की है। इस दौरान डायरेक्टर अमित राय भी अक्षय के साथ केरल टूर पर उनके साथ थे। अमित, अक्षय को ‘OMG 3’ के नए आइडिया सुनाना चाहते थे।

पिंकविला के मुताबिक अमित के पास ‘ओह माय गॉड 3’ के लिए कई आइडिया थे। उन्होंने अक्षय के साथ सभी कहानियों के आइडिया पर चर्चा की। दोनों ने ‘OMG 3’ में अपनाए जा सकने वाले आइडिया पर चर्चा की। उनका इरादा सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी को जारी रखने और साल 2026 में तीसरे भाग को फ्लोर पर लाने का था। अमित जल्द कहानी का एक ड्राफ्ट अक्षय के सामने पेश करेंगे।

ऐसी उम्मीदें हैं कि अगले साल तक ये फिल्म शुरू हो जाए। ‘OMG’ और ‘OMG 2’ की सफलता के बाद मेकर्स तीसरा पार्ट बनाने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पर बातचीत चल रही है। ऐसी उम्मीद है कि मेकर्स कहानी को जल्द फाइनल करेंगे। इस बार नया कांसेप्ट देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी