न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की भिड़ंत, होश उड़ा देगा ताबड़तोड़ एक्शन से भरपूर 'वॉर 2' का टीजर

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज हो गया है। कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक, दमदार फाइट सीन्स और YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश जानिए पूरी डिटेल्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 1:18:36

War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की भिड़ंत, होश उड़ा देगा ताबड़तोड़ एक्शन से भरपूर 'वॉर 2' का टीजर

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। यह दोनों कलाकार पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसी बीच, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर मंगलवार को मेकर्स ने ‘वॉर 2’ का जोरदार टीजर रिलीज कर दिया। यह फिल्म यशराज फिल्म्स की मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इस धांसू टीजर ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

ऋतिक-एनटीआर के बीच एक्शन की जंग

1 मिनट 34 सेकंड लंबे इस टीजर ने आते ही धमाका कर दिया है। टीजर में ऋतिक रोशन अपने चर्चित किरदार एजेंट कबीर के रूप में लौटे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती दिख रही है, जिसमें ट्रेन, प्लेन और अन्य एक्शन सीक्वेंस में वे एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। दर्शकों को टीजर में कई थ्रिलिंग और पावर-पैक एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के स्तर और ग्रैंड विज़न का अहसास कराते हैं।

कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अवतार भी चर्चा में

‘वॉर 2’ के टीजर में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उनका बिकिनी लुक और ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म में नए रंग भरते दिखते हैं। कुछ दिन पहले ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इशारों-इशारों में यह हिंट दिया था कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर कोई खास तोहफा मिलने वाला है — अब साफ हो गया कि वह तोहफा ‘वॉर 2’ का बहुप्रतीक्षित टीजर था।

स्पाई यूनिवर्स में लंबी भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर

न्यूज18 इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर का किरदार वॉर 2 तक सीमित नहीं रहेगा। YRF स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में भी वह नजर आ सकते हैं। जैसे शाहरुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइज़ी में हुआ, वैसे ही जूनियर एनटीआर का किरदार भी आगे कई फिल्मों में क्रॉसओवर के रूप में जुड़ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि उनके किरदार को लेकर एक अलग फिल्म भी बनाई जा सकती है।

'वॉर 2' की रिलीज डेट क्या है?

‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो पहले 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़ी फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। वॉर 2, YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और यह 14 अगस्त 2025 को, यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले पार्ट ने किया था 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

गौरतलब है कि साल 2019 में आई पहली ‘वॉर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था और भारतीय एक्शन सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट किया था। उस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ होगी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2025 यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ