न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सेना की धमक रावलपिंडी तक, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान – 'पाकिस्तान में घुसकर मारा'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से रावलपिंडी तक गूंज सुनाई दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 3:01:07

भारतीय सेना की धमक रावलपिंडी तक, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान – 'पाकिस्तान में घुसकर मारा'

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की रात को "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया। इस कार्रवाई के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस जवाबी हमले में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। अब इस निर्णायक सैन्य अभियान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अहम बयान जारी किया है।

लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह के दौरान रक्षामंत्री ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की सटीक और निर्णायक कार्यवाही का प्रमाण है। इस अभियान के जरिए हमने यह दिखा दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।"

पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि यह अभियान वहां मौजूद आतंकी ठिकानों को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। "जहां भारतीय सेना ने केवल आतंकियों को टारगेट किया, वहीं पाकिस्तान की सेना ने आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों—मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर—को भी निशाना बनाया।"

उन्होंने आगे कहा, "सेना ने साहस, संयम और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यह हमला सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रावलपिंडी में स्थित पाकिस्तानी फौज के मुख्यालय तक हमारी धमक पहुंची है।"

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद पर भारत के रुख को दोहराते हुए कहा, "दुनिया ने देखा है कि उरी हमले के बाद हमने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के जवाब में बालाकोट एयर स्ट्राइक की, और अब पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक बार फिर भारत ने यह साबित किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर पर कार्रवाई कर सकता है।"

अंत में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर चलते हुए आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सीमाओं के इस पार और उस पार दोनों तरफ पूरी तरह तैयार है। यह नया भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि करारा जवाब देता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’