न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने गला घोटकर की पत्नी की हत्या, संबंध बनाने से किया था मना

बांसगांव इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर डाली क्योंकि पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 7:51:54

उत्तरप्रदेश : तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने गला घोटकर की पत्नी की हत्या, संबंध बनाने से किया था मना

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर डाली क्योंकि पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया था। गंभीर हालत में पहले पत्नी को अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वाले जब तक अस्तपाल पहुंचे सरिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। भाई सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया और पति सहित ससुर और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर के रहने वाले सर्वेश मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन सरिता मौर्या (22) की शादी बीते 13 मई 2021 को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन वे नकदी, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

बहन फोन पर इसकी जानकारी परिवार वालों को देती रही। आरोप है कि सोमवार की रात ससुराल वाले दहेज न देने पर सरिता की बेरमही से पिटाई कर दिए और मायके वालों को फोन कर बताया कि तुम लोगों ने गाड़ी और पैसा नहीं दिया तो आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ। घटना की जानकारी होते ही लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, सुसर और जेठ को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी उसे संबंध नहीं बनाने देती थी। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात