न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नल सोफिया विवादित टिप्पणी: मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक, कोर्ट ने SIT को जांच के लिए दिया समय

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तारी पर रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट ने SIT को जांच के लिए अतिरिक्त समय दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 2:25:45

कर्नल सोफिया विवादित टिप्पणी:  मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक, कोर्ट ने SIT को जांच के लिए दिया समय

र्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी, और सुप्रीम कोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है।

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में एसआईटी ने आज सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट जमा कराई। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए और समय की जरूरत है।

एसआईटी ने यह भी कहा कि मामले में लिए गए बयानों के वीडियो भोपाल के फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) को भेजे गए थे, लेकिन संसाधन की कमी के कारण वे वापस लौट आए। एक पत्रकार के मोबाइल फोन को CFSL को भेजा गया है। अब तक इस मामले में सात गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा घटना से जुड़ी वीडियो फुटेज और मीडिया रिपोर्ट्स का अध्ययन भी किया गया है। मंत्री विजय शाह के माफी वाले बयान की भी जांच चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई के बाद एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने का निर्देश दिया, साथ ही विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक को भी कायम रखा। यह मामला मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया के सामने लाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि मामले में डीआईजी द्वारा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई थी, जिसमें बताया गया था कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई है और 21 मई को जांच की गई। जांच में मंत्री के भाषण की स्क्रिप्ट तैयार की गई, मोबाइल फोन जब्त किए गए, और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए और समय मांगा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले की समानांतर सुनवाई बंद की जाए, क्योंकि एक ही मामले की दोहरी सुनवाई नहीं हो सकती। अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी