न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साइलेंट हार्ट अटैक का कारण बन सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट? स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है, IIT इंदौर और ICMR की स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा। जानें डेल्टा वेरिएंट के शरीर पर प्रभाव और कोविड मामलों की वर्तमान स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 1:19:45

साइलेंट हार्ट अटैक का कारण बन सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट? स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1047 हो गई है। इसी बीच कोरोना को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हाल ही की एक रिसर्च के अनुसार कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। इस वेरिएंट के कारण शरीर में कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। भारत में कोरोना के कई वेरिएंट्स की पहचान हो चुकी है।

दरअसल, आईआईटी इंदौर ने कोविड-19 के संबंध में एक अध्ययन किया है। इस अध्ययन में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से कोरोना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। इस स्टडी में यह पता चला है कि कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट साइलेंट हार्ट अटैक के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट शरीर को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करते हैं।

डेल्टा वेरिएंट का शरीर पर प्रभाव

इस रिसर्च में कोविड-19 के नए वेरिएंट्स के शरीर पर प्रभाव को विस्तार से समझा गया है। इसके लिए कम से कम 3134 कोविड पॉजिटिव मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें पहली और दूसरी लहर के मरीज शामिल थे। डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ अल्फा, बीटा और गामा वेरिएंट्स की भी जांच की गई है। अध्ययन से पता चला कि डेल्टा वेरिएंट न केवल फेफड़ों बल्कि अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है और साइलेंट हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। यह वेरिएंट शरीर के बायोकैमिकल बैलेंस को प्रभावित करता है और थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन में भी बाधा डालता है।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने कोविड के नए मामलों पर दी प्रतिक्रिया

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने हाल ही में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अधिकतर मामले गंभीर नहीं हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार सक्रिय रूप से मामलों की निगरानी कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?