न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर: एक वीडियो कॉल और 26 दिन तक रामकृष्ण आश्रम के महंत हो गए डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए 2.52 करोड़ रुपए

ग्वालियर के रामकृष्ण आश्रम के महंत स्वामी सुप्रिदिप्तानंद से 2.52 करोड़ की साइबर ठगी, 26 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट में। जानें कैसे जालसाजों ने मनी लॉन्डरिंग के नाम पर बनाया शिकार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:09:23

ग्वालियर: एक वीडियो कॉल और 26 दिन तक रामकृष्ण आश्रम के महंत हो गए डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए 2.52 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित रामकृष्ण आश्रम के महंत स्वामी सुप्रिदिप्तानंद के साथ एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर जालसाजों ने मनी लॉन्डरिंग का झांसा देकर उन्हें 26 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और इस दौरान उनके बैंक खाते से करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा साइबर ठगी का मामला माना जा रहा है। संदेह होने पर महंत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महंत सुप्रिदिप्तानंद ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च को उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें खुद को महाराष्ट्र के नासिक जिले की पुलिस का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने मनी लॉन्डरिंग केस में उनका नाम जोड़ने की बात कही। आरोपी ने दावा किया कि महंत ने करोड़ों रुपए का लेनदेन मनी लॉन्डरिंग आरोपी के साथ किया है। जब महंत ने इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें वीडियो कॉल किया, जिसमें उन्हें थाने जैसा दृश्य दिखाया गया। स्क्रीन पर नासिक पुलिस का बोर्ड और पुलिस वर्दी पहने कुछ युवक दिखाई दिए, जिससे महंत को बात पर विश्वास हो गया।

डर का माहौल और लगातार निगरानी

वीडियो कॉल के बाद आरोपियों ने खुद को भी मनी लॉन्डरिंग केस में फंसा हुआ बताया और महंत को धमकी देते हुए कहा कि वह किसी से संपर्क न करें। इसके बाद अगले 26 दिनों तक उन्हें निगरानी में रखा गया और हर एक घंटे पर उनकी लोकेशन ली जाती रही। इस दौरान लगातार डराया-धमकाया गया। इसी बीच जालसाजों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद 14 अप्रैल को उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसी भरोसे में महंत ने अपने खाते से 2.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। महंत ने बताया कि 15 अप्रैल तक जब कोई पैसा वापस नहीं आया, तो उन्होंने ठगों के मोबाइल नंबरों पर कॉल करने की कोशिश की। लेकिन सभी नंबर बंद पाए गए। यहीं से उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा साइबर फ्रॉड है। पुलिस ने जालसाजों के सभी बैंक खाते सीज़ कर दिए हैं और मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज