न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अधिकारियों की लेट-लतीफी से नाराज बीजेपी विधायक, सुनाई खरी-खोटी

राजस्थान के करौली जिला परिषद की बैठक में बीजेपी विधायकों ने अधिकारियों की देरी को लेकर सख्त नाराजगी जताई। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और सपोटरा विधायक हंसराज बालोती ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और जवाबदेही तय करने की मांग की। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी लताड़ा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 3:48:19

राजस्थान: अधिकारियों की लेट-लतीफी से नाराज बीजेपी विधायक,  सुनाई खरी-खोटी

राजस्थान के करौली जिला परिषद की साधारण सभा बैठक के दौरान बीजेपी विधायकों ने अधिकारियों पर जमकर गुस्से का इजहार किया। अधिकारियों की लेट-लतीफी से नाराज करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और सपोटरा विधायक हंसराज बालोती ने बैठक में तय समय से 1 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंचे अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक तीखी बहस और नोकझोंक के बाद बैठक शुरू हो पाई।

अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए


बीजेपी विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधि समय पर पहुंच सकते हैं, तो प्रशासनिक अधिकारी क्यों नहीं?

सपोटरा विधायक ने भी अधिकारियों से पूछा- ‘कहाँ है अनुशासन?’

सपोटरा विधायक हंसराज बालोती ने सख्त लहजे में नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर प्रशासनिक अनुशासन का यह हाल है, तो विकास कार्यों की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों की देर से पहुंचने पर उनकी जवाबदेही तय करने की मांग की।

एसीईओ ने दी अपनी सफाई

इस मामले में एसीईओ ने जवाब दिया कि बैठक का समय 11:30 बजे तय किया गया था, लेकिन जिला परिषद के सदस्यों की वजह से बैठक में देरी हुई। उन्होंने बताया कि यह समस्या इसलिए हुई क्योंकि जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे पर एक से दो सदस्य समय पर नहीं पहुंच सके थे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी सुनाई खरी-खोटी

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी विधायक दवारा फटकार लगाई गई। विधायकों ने विभाग के अधिकारियों से डेपुटेशन रिपोर्ट मांगी और इस पर नाराजगी जताई कि विभाग के आधे से ज्यादा कर्मचारी डेपुटेशन पर लगे हुए थे, जिससे शिक्षा कार्यों पर असर पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका