न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झूठ बोलने की फैक्ट्री चलाते हैं अखिलेश यादव : ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया, कहा कि वह झूठ बोलने की फैक्ट्री चला रहे हैं। राजभर ने मुस्लिम समुदाय के मुद्दों पर उनके योगदान को लेकर सवाल उठाए और वक्फ बोर्ड बिल में सुधारों की सराहना की। पढ़ें मंत्री की बयानबाजी और योजनाओं की समीक्षा के बारे में विस्तार से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 10:18:35

झूठ बोलने की फैक्ट्री चलाते हैं अखिलेश यादव : ओम प्रकाश राजभर

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह बड़े नेता जरूर हैं, लेकिन “झूठ बोलने की फैक्ट्री” चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे सामने आए थे, तब अखिलेश यादव और उनके साथी यह प्रचार कर रहे थे कि मुसलमानों की नागरिकता खत्म कर दी जाएगी और उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा।

राजभर ने सवाल खड़ा किया, “बताइए, अब तक कितने मुस्लिम भाइयों की नागरिकता छीनी गई है और कितनों को देश से निकाला गया है?” उन्होंने कहा कि यह सब केवल मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास था। उन्होंने यह भी पूछा कि अखिलेश यादव ने अपनी पांच वर्षों की सरकार के दौरान मुस्लिम समाज के लिए क्या ठोस कार्य किया।

"मदरसा बोर्ड बनाते तो मानते मुस्लिम हितैषी हैं"

ओपी राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव सच में मुस्लिम समाज के हितैषी होते तो यूपी बोर्ड और सीबीएसई की तरह एक मदरसा बोर्ड की भी स्थापना कर देते। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा, “बताएं कि उन्होंने कितने मुस्लिम युवाओं को सरकारी नौकरी में सिपाही, लेखपाल या एसडीएम बनाया?”

वक्फ बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड की संपत्ति का लाभ सिर्फ अमीर मुस्लिमों को ही मिलता था, लेकिन बिल संशोधन के बाद अब गरीब मुस्लिम समुदाय भी इसका फायदा उठा सकेगा।

बांदा दौरे पर योजनाओं की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर झांसी और चित्रकूटधाम मंडल में पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बांदा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल में मुस्लिम महिलाओं को सदस्य बनाए जाने की पहल की सराहना की और कहा कि देश की आधी आबादी को अधिकार देना क्या गलत है?

उन्होंने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की रक्षा के लिए है, न कि उन्हें छीनने के लिए। जब पत्रकारों ने इस पर सवाल किया कि अखिलेश यादव तो इसे संपत्ति छीनने वाला बिल बता रहे हैं, तो राजभर पहले मुस्कराए और फिर बोले, “अखिलेश यादव बड़े नेता हैं, लेकिन वह झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं।”

चौपाल लगाकर योजनाओं का प्रचार करें: राजभर

बांदा में सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राजभर ने झांसी व चित्रकूट मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें ताकि पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण और अन्य विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं। उन्होंने ललितपुर और झांसी में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, ललितपुर में जिला पंचायत की दुकानों से जुड़े मामलों की जांच कराने के आदेश भी दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल