न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मार्ट तरीका: AC का टेंपरेचर बढ़ाएं और बिजली बिल घटाएं!, समझे पूरी गणित

गर्मियों में बढ़ते बिजली बिल से हैं परेशान? जानिए कैसे केवल एसी का टेंपरेचर 24 डिग्री पर सेट करने से हर महीने बिजली की खपत को 48% तक कम किया जा सकता है और पाएं बड़ा बचत का फायदा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 2:40:21

स्मार्ट तरीका: AC का टेंपरेचर बढ़ाएं और बिजली बिल घटाएं!, समझे पूरी गणित

गर्मियों का मौसम आते ही कई घरों में बिजली का बिल बढ़ने लगता है और इससे लोग टेंशन में आ जाते हैं। खासकर जब एसी दिन-रात चल रहा हो। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक बेहद आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ आपका एसी आरामदायक ठंडक देगा, बल्कि हर महीने बिजली का बिल भी कम हो जाएगा। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, लोग राहत पाने के लिए एसी का टेंपरेचर 16 या 18 डिग्री तक कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से आपको ठंडी हवा तो मिलती है, लेकिन इसके साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर आपके महीने के बिजली बिल और जेब पर पड़ता है।

क्यों बढ़ता है बिजली बिल?

दरअसल, जब आप एसी का तापमान बहुत कम रखते हैं, तो कंप्रेसर पर अधिक लोड आता है। कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है ताकि कमरे को बहुत ठंडा किया जा सके। इसी प्रक्रिया में ज्यादा बिजली खर्च होती है। ज्यादा बिजली की खपत का मतलब है – हर महीने मोटा बिल! अब सवाल है, इस खर्च को कैसे रोका जाए? इसका जवाब है – टेंपरेचर में थोड़ा बदलाव।

समझिए एसी के टेंपरेचर का गणित

अगर आप एसी को 16 डिग्री पर चलाने की जगह 24 डिग्री पर चलाएं, तो आप बड़ी मात्रा में बिजली बचा सकते हैं। ऊर्जा दक्षता सूचना टूल (udit.beeindia.gov.in) के अनुसार, अगर आप एसी का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाते हैं, तो आप करीब 6% बिजली की बचत कर सकते हैं।

अब ज़रा इसका गणित लगाइए:

16 डिग्री से 24 डिग्री तक का फर्क = 8 डिग्री

हर डिग्री पर 6% की बचत = 8 × 6 = 48% बिजली की बचत

यानी अगर आप 24 डिग्री पर एसी चलाना शुरू कर दें, तो आपकी बिजली खपत लगभग आधी हो सकती है, और उसी अनुपात में आपका बिजली बिल भी घट जाएगा।

अब करें ये आदत पक्की

अगर आप चाहें तो एसी को 24 डिग्री पर फिक्स कर एक पंखा भी साथ में चला सकते हैं, जिससे कमरे में ठंडक बनी रहेगी और बिजली की बचत भी होगी। बस एक छोटी-सी आदत बदलने से आप हर महीने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला