न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका बोले, सलमान को शाम 6 बजे बाद करना चाहिए अप्रोच, सिंगर ने दीपिका-हिमेश को लेकर कही यह बात

मशहूर सिंगर मीका सिंह अब तक कई हिट गाने गा चुके हैं। फैंस के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अब शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 7:34:13

2 News : मीका बोले, सलमान को शाम 6 बजे बाद करना चाहिए अप्रोच, सिंगर ने दीपिका-हिमेश को लेकर कही यह बात

मशहूर सिंगर मीका सिंह (47) अब तक कई हिट गाने गा चुके हैं। फैंस के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। अब शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान मीका ने सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कई बातें शेयर कीं। मीका ने कहा कि सलमान भाई रात को कुछ और होते हैं और दिन को कुछ और होते हैं। सलमान मेरे साथ बहुत खुले हैं। दो ड्रिंक्स के बाद वे मुझे बराबरी से ट्रीट करने लगते हैं। लेकिन इससे आपको भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। दो पेग हों या चार पेग। वे सलमान खान हैं। दिक्कत तब है जब लोग अपनी जिंदगी की शुरुआत में ही अकड़ दिखाने लगते हैं।

मैंने सलमान से पहली मुलाकात में गलती कर दी थी। इस बात का पछतावा है। मैं मूर्ख हूं। मुझे उनके पैर छूने चाहिए थे और पूछना था कि क्या मैं उनके लिए गाना गा सकता हूं? वे ‘जानम समझा करो’ के सेट्स पर थे। हमारे साथ चाय भी पी। मैं इतना स्ट्रीट स्मार्ट नहीं था कि उनकी कॉन्टेक्ट डिटेल ले पाता। उन्होंने मुझसे गाने के लिए कहा। मैं पूरे मूव्स के साथ गाने लगा। उन्हें लग रहा होगा कि लोगों ने क्या कार्टून लाकर बैठा दिया है। सलमान ने एक बार मीत ब्रोज को एक फिल्म के प्रीमियर पर इग्नोर कर दिया था।

दरअसल मीत ब्रोज ने एक बार सलमान के साथ बिरियानी खाई। उन्हें लगा कि वे भाई के बेस्ट फ्रेंड बन गए। उन्हें वो नहीं पता है जो मुझे पता है। मुझे पता है कि सलमान भाई दिन के वक्त चिड़चिड़े रहते हैं। आपको उन्हें सिर्फ शाम को 6 बजे के बाद अप्रोच करना चाहिए। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सलमान खान से दूर रहो। दिन के समय वे खोए रहते हैं। सलमान अपने दोस्तों को रात में किसी भी वक्त फोन कर देते हैं। सलमान भाई को गाना पसंद है।

2 News : मीका बोले, सलमान को शाम 6 बजे बाद करना चाहिए अप्रोच, सिंगर ने दीपिका-हिमेश को लेकर कही यह बात

मीका सिंह ने कहा, दीपिका पादुकोण को हिमेश रेशमिया को क्रेडिट देना चाहिए कि…

दीपिका पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में डेब्यू करने से पहले हिमेश रेशमिया के ‘नाम है तेरा’ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। मीका ने कहा कि दीपिका को हिमेश को क्रेडिट देना चाहिए कि उन्होंने उन्हें ब्रेक दिया और वो इस बारे में उतना बात नहीं करतीं जितना करना चाहिए। दीपिका इस बात को मानना पसंद नहीं करतीं, लेकिन उन्हें मानना चाहिए। नए लोग उनसे सीख सकते हैं कि इंडस्ट्री में कैसे आगे बढ़ा जाए।

मीका ने बताया कि साल 2004 में जब मैं हिमेश के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था तो मैंने उन्हें गाने की सलाह दी थी। हालांकि यह सलाह मुझ पर ही उल्टी पड़ गई, क्योंकि जब हिमेश ने सिंगर के तौर पर डेब्यू किया, तो वो इंडस्ट्री में टॉप पर पहुँच गए। उन्होंने एक के बाद एक 40 हिट दिए और मैं तब ही मुंबई आया था। हिमेश की सफलता से सिर्फ सिंगर्स ही नहीं, कंपोजर्स भी प्रभावित हुए।

सभी सिंगर्स एक जगह बैठकर ड्रिंक्स के साथ हिमेश को कोसते थे। वहीं मीका से जब ये पूछा गया कि क्या आपको कभी किसी ने छोटा महसूस करवाया है? इस पर मीका ने जवाब देते हुए कहा कि एक बार सोनू निगम भाई ने एक टॉप 10 लिस्ट बनाई थी कि सबसे बढ़िया कौन गाता है? जो बढ़िया गाता है उनको वो 10 नंबर देंगे। उन्होंने रहमान सर को दो नंबर दिए। मुझे एक नंबर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल