न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ बड़ा अभियान, 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में, दस्तावेजों की जांच जारी

अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए, दस्तावेजों की गहन जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 3:31:42

अजमेर: बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ बड़ा अभियान, 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में, दस्तावेजों की जांच जारी

अजमेर: जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अब तक 400 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई क्रिश्चियनगंज, दरगाह थाना और हरीभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्रों में की गई है, जहां इन संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में ईदगाह कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी और जनता कॉलोनी में तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें करीब पांच दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम ने एक साथ दबिश दी और 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है, खासकर उनकी नागरिकता और पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

दरगाह और हरीभाऊ नगर थाना क्षेत्रों में भी सक्रियता

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र से 50 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा गया है। सभी से पहचान और मूल निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं, हरीभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में भी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो विभिन्न स्थानों पर परिवारों सहित रह रहे थे। यहां भी दस्तावेजों की जांच जारी है।

विधायक देवनानी ने उठाया था मुद्दा

अजमेर शहर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों की उपस्थिति को लेकर पहले भी कई बार विधानसभा में सवाल उठ चुके हैं। स्थानीय विधायक वासुदेव देवनानी ने अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को इस संबंध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी के तहत अब शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?