न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पवन सिंह का नया धमाका ‘धनिया में पनिया’ रिलीज़, सब्जी देकर हीरोइन को मनाते दिखे सुपरस्टार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘धनिया में पनिया’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। वीडियो में पवन सब्जी देकर हीरोइन को मनाते नजर आ रहे हैं। देखें वायरल वीडियो और जानिए पूरी डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 4:22:15

पवन सिंह का नया धमाका ‘धनिया में पनिया’ रिलीज़, सब्जी देकर हीरोइन को मनाते दिखे सुपरस्टार

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया गाना लेकर आए हैं। 2 मई को पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘धनिया में पनिया’ यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। यह गाना रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले, 1 मई को इस गाने का टीज़र मेकर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि यह गाना अगले दिन सुबह यूट्यूब पर लॉन्च किया जाएगा।

गाने का टीज़र आदित्य फिल्म्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। इसके साथ दिए गए कैप्शन में लिखा गया था, "आ गईल बा आप सबके पावर स्टार पवन सिंह के आवाज में – कल सुबह देखना ना भूलें आदित्य फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर ‘धनिया में पनिया’। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। सुनते रहें।"

2 मई को रिलीज़ हुआ ‘धनिया में पनिया’

2 मई की सुबह आदित्य फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर यह गाना अपलोड किया गया और कुछ ही घंटों में इसे ढाई लाख से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके अलावा हज़ारों लोग इस गाने पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे चुके हैं। यह एक भोजपुरी एल्बम सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने की शूटिंग पवन सिंह और अभिनेत्री प्रिया रघुवंशी पर की गई है। गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है।

गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जयसवाल द्वारा की गई है, जबकि इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने और गाने का निर्माण विष्णु सिंह लड्डू ने किया है। गाने के बोल में हास्य का भी तड़का लगाया गया है, जो पवन सिंह के कई पुराने मज़ेदार गानों की याद दिलाता है।

खेसारी लाल यादव के साथ था प्रिया रघुवंशी का पिछला गाना

गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी इस वीडियो में बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनका पिछला गाना भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ था, जिसका नाम था ‘जतवा के दांतवा’। यह गाना 28 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था और आते ही ट्रेंड में आ गया था।

खेसारी लाल ने इस गाने पर एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था, जिसमें वह प्रिया के साथ एक्ट करते नजर आए थे। प्रिया रघुवंशी को भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस माना जा रहा है और उनके काम को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिल रही है। अब वे इंडस्ट्री के बड़े सितारों की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल