न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत करेगा हमला, सतर्क रहें: पाक सरकार ने POK में राशन जमा करने को कहा

भारत द्वारा संभावित हमले की आशंका के बीच पाकिस्तान सरकार ने PoK की जनता को दो महीने का राशन जमा करने का निर्देश दिया है। सैन्य तनाव बढ़ने के कारण मदरसे बंद और आपातकालीन फंड का ऐलान भी किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 9:37:38

भारत करेगा हमला, सतर्क रहें: पाक सरकार ने POK में राशन जमा करने को कहा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि आतंक के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। इसी को लेकर पाकिस्तान में डर का माहौल है कि भारत जल्द ही गुलाम कश्मीर (PoK) में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि भारत की ओर से हमला किया जा सकता है और उनके पास इस बात के "विश्वसनीय सबूत" हैं। उन्होंने इस आशंका को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उठाने की बात कही है।

गुलाम कश्मीर में दो महीने की आपूर्ति का स्टॉक रखने के निर्देश


इधर, गुलाम कश्मीर के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि LoC से सटे 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दो महीने के लिए खाद्य, दवाइयों और आवश्यक सामान का भंडारण करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने 1 अरब पाकिस्तानी रुपए (करीब 3.5 मिलियन डॉलर) का इमरजेंसी फंड भी जारी किया है।

सीमा क्षेत्रों में बढ़ी गतिविधियां, सड़कों की मरम्मत शुरू

PoK सरकार ने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए सरकारी और निजी मशीनों को सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी स्थिति में राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को दी खुली छूट भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही हाई लेवल बैठक में सेना को आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। सरकार की नीति साफ है—आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह सीमा के इस पार हो या उस पार।

10 दिन के लिए बंद हुए 1,000 मदरसे

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए PoK प्रशासन ने गुरुवार को 1,000 से ज्यादा मदरसों को 10 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम क्षेत्र में संभावित सैन्य गतिविधियों और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका