न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चला गया 'ताऊ ते', पीछे छोड़ गया तबाही, तूफान से महाराष्ट्र के 6349 गांव प्रभावित

चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' से सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को हुआ है. प्रभावित इलाकों में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 4:00:34

चला गया 'ताऊ ते', पीछे छोड़ गया तबाही, तूफान से महाराष्ट्र के 6349 गांव प्रभावित

चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' से सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को हुआ है. प्रभावित इलाकों में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सिर्फ सिंधुदुर्ग जिले में 5.77 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में नुकसान की शुरुआती जानकारी आना बाकी है। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने बताया कि तूफान से ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पुणे, पालघर और कोल्हापुर में कुल 188 इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को नुकसान पहुंचा। इनमें से 133 सब स्टेशनों को सोमवार रात 9 बजे ठीक कर लिया गया। 1,095 फीडर्स को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें से 656 ठीक किए गए।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान से 6349 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इनमें से 2,689 गांवों में सुविधा बहाल हो गई है। अभी भी तूफान प्रभावित 16,001 डीटीसी, 119 हाइटेंशन और 209 लो-टेंशन की लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है।

तूफान की वजह से 6,349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 11 लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में से 4 रायगढ़ जिले से, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले से 1-1 हैं। एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है।

cyclone tauktae,maharashtra,cyclone-tauktae updates

मुंबई में 479 स्थानों पर पेड़ गिरे हैं. बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 156, पूर्वी उपनगर में 78 और पश्चिम उपनगर में 243 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली है। इस दौरान कुल 17 शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें आईं। शहर में 6, पूर्वी उपनगर में 2 और पश्चिम उपनगर में 9 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आईं। 60 से अधिक जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। सैकड़ों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते लोकल, मोनो रेल और उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, ताऊ ते की वजह से मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली है।

तूफान की वजह से पेडर रोड के गमदिया जंक्शन, नेताजी पालकर चौक, आरटीआई जंक्शन, हिंदमाता जंक्शन, मिलन सब-वे, छेड़ा नगर जंक्शन, माटुंगा सर्कल, सायन सर्कल और घाटकोपर के डेरासर लेन समेत कई जगहों पर जल-जमाव हो गया। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए। विज्ञापन के बड़े-बड़े होर्डिंग और टीन शेड ओवर हेड लाइन पर गिरने से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। सोमवार दिनभर के लिए मोनो रेल सेवा को बंद रखा गया था, जबकि वर्सोवा से घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवा अपने तय समय पर चलती रही।

भायंदर पश्चिम के शिवसेना गली में एक जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया। दमकल विभाग के मुताबिक, इसमें करीब 70 लोग रह रहे थे। महानगर पालिका के दमकल विभाग की टीम ने इनमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया | इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परिचालन स्थगित करने की घोषणा की और बाद में रात आठ बजे तक सभी परिचालन स्थगित रखने का फैसला किया। इसके अलावा, बांद्रा वर्ली सी लिंक को भी अगले आदेश तक के बंद कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत