न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निष्कासित डीएमके नेता को मद्रास हाईकोर्ट से सशर्त जमानत

मद्रास हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व डीएमके नेता जाफर सादिक को सशर्त ज़मानत प्रदान की है। यह मामला एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़ा है। अदालत ने सादिक और उनके भाई मोहम्मद सलीम को ज़मानत देते हुए कहा कि लंबी हिरासत उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और कड़ी शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 9:33:11

ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निष्कासित डीएमके नेता को मद्रास हाईकोर्ट से सशर्त जमानत

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार डीएमके से निष्कासित नेता जाफर सादिक को सशर्त ज़मानत प्रदान की है। यह मामला एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।

न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की पीठ ने जाफर सादिक के साथ उनके भाई मोहम्मद सलीम को भी ज़मानत दी। अदालत ने कहा कि दोनों की आगे की हिरासत संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उनके जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगी।

जाफर सादिक को ईडी ने 26 जून 2024 को तिहाड़ जेल से गिरफ़्तार किया था, जहाँ वह मार्च में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में थे। एनसीबी ने सादिक पर 3,500 किलोग्राम प्स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

हाईकोर्ट ने ज़मानत देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि ईडी की जांच पूरी हो चुकी है, अवैध तरीकों से अर्जित संपत्तियां ज़ब्त की जा चुकी हैं और अभियोग पत्र दाखिल कर दिया गया है। अदालत ने टिप्पणी की कि ट्रायल में अभी काफी समय लग सकता है और लम्बी अवधि की हिरासत संविधान की भावना के विपरीत है।

अदालत ने ज़मानत के लिए कड़ी शर्तें तय की हैं—दोनों आरोपियों को ₹5 लाख के मुचलके के साथ दो ज़मानतदार पेश करने होंगे, अपने पासपोर्ट सरेंडर करने होंगे और ट्रायल कोर्ट के समक्ष नियमित हाज़िरी देनी होगी। इसके अलावा, वे किसी गवाह से संपर्क नहीं कर सकते, न ही सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और न ही बिना पूर्व सूचना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

जज ने यह भी उल्लेख किया कि मामले में कुल 20 आरोपी हैं और अभियोजन पक्ष ने 19 गवाहों की सूची दी है। अदालत ने यह भी कहा कि ईडी के अनुसार जिन अपराधों की बात की जा रही है, वे वर्ष 2015 के हैं, जबकि याचिकाकर्ता पिछले कई महीनों से हिरासत में हैं और ट्रायल जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के 'केए नजीब केस' का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि जब संविधान के अनुच्छेद 21 का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा हो, तो संवैधानिक अदालतें ज़मानत की सख्त शर्तों में भी राहत दे सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड