न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘छावा’: 66 दिनों में 600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 66 दिनों में 600 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सिकंदर, जाट और केसरी 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए विकी ने साबित कर दिया है कि अब वो बॉलीवुड के भरोसेमंद सितारे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 9:54:23

 ‘छावा’: 66 दिनों में 600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार

बॉलीवुड के उभरते सितारे विक्की कौशल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में महज कुछ सालों में बड़ी पहचान बना ली है। उनकी एक्टिंग को न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा जा रहा है। हाल के वर्षों में बायोपिक फिल्मों का चलन काफी बढ़ा है और विकी भी इस लहर का अहम हिस्सा बन चुके हैं। विक्की ने पहले शहीद सरदार उधम सिंह की बायोपिक में काम कर दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने ‘सैम बहादुर’ में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया, जिसमें उनके अभिनय को एक बार फिर खूब सराहना मिली। अब साल 2025 में विक्की कौशल ने ‘छावा’ फिल्म के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त दहाड़ लगाई है। इस फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज़ के 66 दिन पूरे कर लिए हैं और अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है।

14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 66 दिनों में ही 600 करोड़ रुपए की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में चल रही है और भले ही अब इसकी कमाई धीमी हो गई हो, लेकिन यह धीमा कलेक्शन भी फिल्म के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। ‘छावा’ ने पुष्पा 2 (हिंदी) और स्त्री 2 के बाद 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बनकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने और दिन थिएटर्स में टिकी रहती है और आगे कितनी कमाई कर पाती है।

विक्की कौशल की दहाड़ के आगे फिकी पड़ी सुपरस्टार्स की चमक

‘छावा’ की सफलता ने साबित कर दिया है कि विक्की कौशल अब बॉलीवुड के भरोसेमंद सितारों में शामिल हो चुके हैं। सलमान खान और सनी देओल जैसे दिग्गजों की फिल्में भी विक्की की इस ‘दहाड़’ के सामने फीकी पड़ती नजर आई हैं। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’, जो कि काफी उम्मीदों के साथ रिलीज़ हुई थी, 22 दिनों में महज ₹184.60 करोड़ ही कमा पाई है (सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार)। वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ ने 12 दिनों में सिर्फ ₹75 करोड़ की कमाई की है। दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन औसत रहा है और ये विक्की कौशल की ‘छावा’ के सामने टिक नहीं पाईं। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है और उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि विक्की कौशल की ‘छावा’ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है बल्कि बड़े-बड़े स्टार्स को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?