न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधवन ने ‘केसरी 2’ के डायरेक्टर को ऐसे किया बर्थडे विश, शाहिद की ‘फर्जी 2’ को लेकर सामने आई यह खास अपडेट

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ शुक्रवार (18 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल 1919 के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 8:23:08

2 News : माधवन ने ‘केसरी 2’ के डायरेक्टर को ऐसे किया बर्थडे विश, शाहिद की ‘फर्जी 2’ को लेकर सामने आई यह खास अपडेट

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ शुक्रवार (18 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल 1919 के जलियावाला बाग कांड पर आधारित इस फिल्म की हर ओर चर्चा हो रही है। आज सोमवार (21 अप्रैल) को इस फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। माधवन ने करण को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके करण को न केवल मेहनती बल्कि प्रतिभाशाली भी बताया।

इंस्टाग्राम पर करण की फोटो शेयर करते हुए माधवन ने नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। माधवन ने कैंडिड फोटो के साथ ही ‘केसरी 2’ के सेट और पर्दे के पीछे की तस्वीरों की झलक दिखाई। माधवन ने कैप्शन में लिखा, “ईमानदार, मेहनती और प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला है। जीवन में आपके साथ काम करके खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं करण सिंह त्यागी। आपके प्यार और देखभाल करने और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपने प्रेरित किया, इसके लिए धन्यवाद।

आपकी कड़ी मेहनत शानदार थी और आपको जो प्यार मिल रहा है, आप उसके हकदार हैं। आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं, माई डियर।” धर्मा प्रोडक्शंस ने भी फिल्म के सेट से जुड़ी करण की तस्वीरों वाला एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें वे फिल्म की कास्ट के साथ बातचीत करते, उन्हें डायरेक्ट करते और सीन के बारे में विस्तार से समझाते दिखाई दिए।

इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “उस कहानीकार करण सिंह त्यागी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसने इतिहास को फिर से गर्जनापूर्ण बना दिया।” बता दें करण ने रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित इस फिल्म के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है।

शाहिद कपूर ने ‘फर्जी’ वेब सीरीज के साथ किया था ओटीटी पर डेब्यू

एक्टर शाहिद कपूर की कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ जबरदस्त हिट रही थी। लोगों ने इसे खूब पसंद किया। इस सीरीज के जरिए शाहिद ने ओटीटी की दुनिया में धमाकेदार तरीके से कदम रखा था। फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अब ‘फर्जी 2’ को लेकर अपडेट सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फर्जी’ के दूसरे पार्ट पर इसी साल काम शुरू हो जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘फर्जी 2’ की शूटिंग दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि राज और डीके दिसंबर 2025 से इसे फ्लोर पर लाने की तैयारी में हैं। अभी फिलहाल ये दोनों ‘रक्त ब्रह्मांड’ सीरीज में बिजी हैं। जब इसका काम पूरा हो जाएगा तो ये दोनों ‘फर्जी 2’ के प्री-प्रोडक्शन पर ध्यान देंगे और दिसंबर तक इसे फ्लोर पर ले जाएंगे। राज और डीके ने शाहिद के साथ सीक्वल के लिए मीटिंग्स भी की हैं। इस बार विजय सेतुपति और केके मेनन के साथ शाहिद का फेस ऑफ देखने का मौका मिलेगा।

इससे पहले राज और डीके की ‘सिटाडेल : हनी बनी’ आई थी, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु थे। ‘फर्जी 2’ की रिलीज को लेकर भी खुलासा हुआ है। यह अगले साल रिलीज होगी। इसका प्रीमियर साल 2026 के दूसरे हाफ में हो सकता है। शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें शाहिद की जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ बनेगी। इसमें नाना पाटेकर भी हैं। शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड