न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदा नहीं, बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये तेल, भूलकर भी न लगाएं

लंबे, घने और खूबसूरत बाल पाने के लिए सही तेल का चुनाव बेहद जरूरी है। जानिए उन तेलों के बारे में, जिन्हें बालों में लगाने से नुकसान हो सकता है। बालों की देखभाल के लिए सही तेल का उपयोग करें और इनसे बचें।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 6:03:22

फायदा नहीं, बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये तेल, भूलकर भी न लगाएं

लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर किसी की चाहत होते हैं। इन्हें पाने के लिए लोग कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें हेयर ऑयल भी शामिल है। घर के बड़े-बुजुर्गों से भी यदि आप बालों के देखभाल के टिप्स लेंगे, तो वे आपको बालों में तेल लगाने की सलाह जरूर देंगे। दरअसल, तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मुलायम, सिल्की और मजबूत बनते हैं, साथ ही बालों का टूटना भी कम होता है। हफ्ते में एक या दो बार शैंपू करने से पहले बालों में तेल लगाना एक बहुत अच्छी आदत हो सकती है। लेकिन तेल लगाने के फायदे तभी मिलते हैं जब आप सही तेल का चुनाव करते हैं। कुछ तेल ऐसे होते हैं जिन्हें बालों में लगाने से लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि बालों में किन तेलों का इस्तेमाल अवॉइड करना चाहिए।

# बालों में ना लगाएं मिनरल ऑयल

पहले के जमाने में लोग प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल करते थे, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते थे। लेकिन आजकल बाजार में मिनरल ऑयल की भरमार है और यह अधिकांश हेयर ऑयल्स में पाया जाता है। मिनरल ऑयल में पेट्रोलियम और पैराफिन वैक्स होता है, जो बालों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इससे बालों में ड्राइनेस और झड़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा हेयर ऑयल का चुनाव ध्यान से करें और उसमें मिनरल ऑयल की मात्रा को जांचें।

# ऑलिव ऑयल भी नहीं है बालों के लिए सही

यह सुनकर आपको शायद अजीब लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑलिव ऑयल बालों के लिए सबसे सही विकल्प नहीं है। इसका कारण यह है कि ऑलिव ऑयल का नेचर कॉमेडोजेनिक होता है, जिसका मतलब है कि यह स्कैल्प की पोर्स को ब्लॉक कर देता है। इससे स्कैल्प पर एक्ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल को बालों में लगाने के बाद लोग इसे जल्द ही धोना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे असहज महसूस हो सकता है, जो बालों के लिए सही नहीं है।

# बाजार में बिक रहे तेज खुशबूदार तेल

बाजार में बिकने वाले कई हेयर ऑयल्स में तेज खुशबू होती है, क्योंकि इनमें सिंथेटिक फ्रेगरेंस का इस्तेमाल किया जाता है। भले ही इनकी खुशबू आपको आकर्षक लगे, लेकिन यह आपके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। सिंथेटिक फ्रेगरेंस में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो बालों के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं। ये बालों के प्राकृतिक मॉइश्चर को सोख सकते हैं, जिससे बाल रूखे और ड्राई हो सकते हैं, और बालों के टूटने का खतरा भी बढ़ सकता है।

# बालों में ना लगाएं कपूर वाला तेल

कई लोग बालों में तेल के साथ कपूर मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, यह मानते हुए कि इससे बाल लंबे होते हैं और जूं-लीखें भी खत्म हो जाती हैं। हालांकि, यह बालों के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। कपूर वाला तेल बालों को अत्यधिक ड्राई बना सकता है, जिससे इचिंग, रैशेज, एक्ने और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके बजाय, बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए और बालों का ध्यान रखने के लिए आपको अन्य प्राकृतिक तेलों का चुनाव करना चाहिए।

# कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) लगाते हुए बरतें सावधानी

कैस्टर ऑयल को बालों और त्वचा के लिए कई लाभकारी बताया जाता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा और रिएक्टिव होता है, जिससे स्कैल्प पर इसका उपयोग करने से एलर्जी हो सकती है। यह बालों को अत्यधिक ड्राई बना सकता है और बालों में उलझन या रूखापन पैदा कर सकता है। इससे हेयर ब्रेकेज का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे किसी अन्य हलके तेल के साथ मिला कर ही उपयोग करें।

बालों के लिए सही तेल का चुनाव करना जरूरी है, क्योंकि गलत तेल बालों को न सिर्फ नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, हमेशा अपने बालों की प्रकृति और प्रकार के अनुसार ही तेल का चयन करें, ताकि आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत