न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण गर्मी के चलते प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव

राजस्थान के बीकानेर और जयपुर में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बीकानेर में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया, जबकि जयपुर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय 7:30 से 11:30 बजे तक किया गया है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों और परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 9:16:53

भीषण गर्मी के चलते प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की तीव्रता को देखते हुए बीकानेर और जयपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

बीकानेर जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय 22 अप्रैल से सत्रांत तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया है। यह निर्णय शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों और स्थानीय मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों, शिक्षकों और परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जयपुर में भी गर्मी से राहत देने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय 22 अप्रैल से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक कर दिया है। यह आदेश भी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत जारी किया गया है।

जयपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी भी दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9 से 12, स्टाफ और चल रही परीक्षाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में आवश्यक बदलाव किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका