न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा के 2011 के भूमि मामले को समीक्षा के लिए बड़ी बेंच को भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की याचिका पर तत्काल फैसला सुनाने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 2011 के भूमि डिनोटिफिकेशन मामले को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला पहले से एक बड़ी पीठ के समक्ष विचाराधीन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 9:33:19

सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा के 2011 के भूमि मामले को समीक्षा के लिए बड़ी बेंच को भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की उस याचिका पर तत्काल फैसला सुनाने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 2011 के भूमि डिनोटिफिकेशन मामले को रद्द करने की मांग की थी। अदालत ने कहा कि यह मामला ऐसे कानूनी प्रश्नों से जुड़ा है, जिन पर पहले से ही एक बड़ी पीठ द्वारा विचार किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति जेबी पारडीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले में फैसला सुनाने वाली थी, जो येदियुरप्पा के उपमुख्यमंत्री रहते हुए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। लेकिन सुनवाई के दौरान पीठ को पता चला कि 'शमिन खान बनाम देबाशीष चक्रवर्ती व अन्य' मामले में समान कानूनी प्रश्नों को लेकर 16 अप्रैल 2024 को एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें इन्हीं मुद्दों को बड़ी पीठ को सौंपा गया है।

पीठ ने कहा, “न्यायिक अनुशासन के हित में हम इन याचिकाओं को उस मामले के साथ जोड़ना उचित समझते हैं।” इसके बाद अदालत ने मामला भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) के पास भेजने के निर्देश दिए, ताकि वे आगे की सुनवाई के लिए आदेश जारी करें।

यह मामला 2006 में बेंगलुरु उत्तर तालुक में कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड (KIADB) द्वारा अधिग्रहित भूमि को अवैध रूप से डिनोटिफाई करने के आरोपों से जुड़ा है। आरोप है कि येदियुरप्पा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उस ज़मीन को डिनोटिफाई किया, जिससे हार्डवेयर पार्क की योजना प्रभावित हुई और राज्य सरकार को करोड़ों रुपये की क्षति हुई।

शिकायतकर्ता आलम पाशा का कहना था कि इससे सेवा और विकास शुल्क में भारी छूट दी गई, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचा।

इस मामले में पुलिस ने 2012 में नौ सह-आरोपियों के खिलाफ आरोप हटा दिए थे, लेकिन येदियुरप्पा और उस समय के उद्योग मंत्री कट्टा सुब्रमण्या नायडू को आरोपी बनाया गया। हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने सबूतों की कमी के आधार पर मामला खारिज कर दिया था।

इसके खिलाफ पाशा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील की, जिसने 2021 में ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए मुकदमे की पुनः सुनवाई के आदेश दिए। इसके बाद येदियुरप्पा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

मामले की सुनवाई के दौरान एक अहम सवाल यह भी रहा कि क्या 1988 के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 2018 में किए गए संशोधन के बाद किसी पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार की पूर्व अनुमति अनिवार्य है या नहीं।

येदियुरप्पा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने दलील दी कि दोनों शिकायतें एक ही तथ्य पर आधारित थीं, और हाईकोर्ट ने 2015 के मामले को तकनीकी आधार पर खारिज किया, जबकि इसकी सामग्री पर विचार किया जाना चाहिए था।

2023 में हाईकोर्ट ने CAG रिपोर्ट पर आधारित उस 2015 के मामले को खारिज कर दिया था, जिसमें येदियुरप्पा पर पद के दुरुपयोग का आरोप था। अदालत ने कहा था कि पहले से चल रहे समान आरोपों के आधार पर दोबारा मामला नहीं बनता, और केवल CAG रिपोर्ट के आधार पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती