न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राचीन केशवराय मंदिर की दुर्दशा से आहत श्रद्धालु सड़कों पर, संरक्षण की उठी मांग

हाड़ौती अंचल के ऐतिहासिक भगवान केशवराय मंदिर की जर्जर स्थिति को लेकर श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया और राज्य व केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। श्रद्धालुओं का आरोप है कि देवस्थान विभाग की लापरवाही के कारण मंदिर की अमूल्य शिल्पकृतियां नष्ट हो रही हैं। वे मंदिर का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से करवाने की मांग कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:38:19

प्राचीन केशवराय मंदिर की दुर्दशा से आहत श्रद्धालु सड़कों पर, संरक्षण की उठी मांग

बूंदी/केशवरायपाटन। हाड़ौती अंचल के ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार भगवान केशवराय मंदिर की बदहाल स्थिति से आहत श्रद्धालु अब सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि स्थापत्य और शिल्प कला का भी एक बेजोड़ उदाहरण है। मंदिर के शिखर और सिंह द्वार में पड़ी दरारें इसकी प्राचीनता और गरिमा को क्षति पहुंचा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देवस्थान विभाग की लापरवाही के कारण मंदिर की कई अमूल्य शिल्पकृतियां नष्ट होने की कगार पर हैं।

मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि


महंत राम लखन दास महाराज ने बताया कि इस भव्य मंदिर का निर्माण सन् 1698 में हाड़ा वंश के राजा शत्रुसाल ने करवाया था। मंदिर की दीवारों, स्तंभों और द्वारों पर की गई बारीक शिल्पकारी इसे राजस्थान की प्राचीन धरोहरों में विशिष्ट स्थान दिलाती है।

देवस्थान विभाग पर सवाल

श्रद्धालुओं का आरोप है कि देवस्थान विभाग केवल दान पात्र से राशि निकाल रहा है, जबकि मंदिर की मरम्मत या रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंदिर का निरीक्षण कर चुके हैं, मगर सिर्फ वादे हुए, काम नहीं।

पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग


श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मंदिर के संरक्षण और विकास की जिम्मेदारी अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को सौंपी जाए, जिससे इसका व्यवस्थित तरीके से संरक्षण हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मंदिर की हालत में सुधार नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

70 करोड़ की योजना का भरोसा

वहीं, देवस्थान विभाग के निरीक्षक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि मंदिर के विकास कार्यों के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 70 करोड़ रुपये की परियोजना जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि मंदिर की भव्यता लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धार्मिक आस्था बनाम प्रशासनिक अनदेखी

प्राचीन धरोहरों को लेकर एक बार फिर धार्मिक आस्था और प्रशासनिक सुस्ती के बीच टकराव की स्थिति सामने आई है। श्रद्धालु मंदिर के सम्मान को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं, लेकिन अब यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक इन आवाज़ों को गंभीरता से लेता है और कोई ठोस कार्रवाई करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका