न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है सेहत खराब

आजकल मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना बेहद जरूरी है। बर्तनों के अंदरूनी हिस्से पर ग्लेज़ (कोटिंग) न हो, और इनका सिजनिंग करना आवश्यक है। साथ ही, इन बर्तनों को साबुन से साफ न करें, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो। मिट्टी के बर्तनों के सही उपयोग के लिए ये टिप्स जानें।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 8:31:07

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है सेहत खराब

आजकल मार्केट में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। कढ़ाई, तवा, हांडी, जग, बोतल—सब कुछ मिट्टी से बनता दिख रहा है, और लोग इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद मानते हैं। हालांकि, मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना जरूरी है, ताकि इन बर्तनों से आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो।

बर्तनों के अंदरूनी हिस्सों पर ना हो ग्लेज

मिट्टी के बर्तन खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि इनके अंदरूनी हिस्से पर किसी भी प्रकार की ग्लेज (कोटिंग) ना हो। यूएस फूड एंड ड्रग की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर ग्लेज में लेड और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए जब भी मिट्टी के बर्तन खरीदें, तो चमकदार बर्तनों से बचें, क्योंकि ये देखने में भले ही आकर्षक लगें, लेकिन इनका उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

बर्तनों को इस्तेमाल से पहले सिजनिंग करना जरूरी है

मिट्टी के बर्तन को घर लाने के बाद तुरंत इस्तेमाल करने की गलती न करें। सबसे पहले इसे सिजन (Seasoning) करना जरूरी होता है। सिजन करने के लिए बर्तन को कम से कम एक रात भर पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे धूप में सुखाएं। इसके बाद बर्तन में तेल की कोटिंग करें ताकि बर्तन से खाना सोखने का खतरा न हो।

साबुन से भूलकर भी नहीं साफ करें

मिट्टी के बर्तनों में लीचिंग प्रॉपर्टी (Leaching Property) होती है, जो कि जब इन बर्तनों पर साबुन लगता है तो बर्तन उसे अब्जॉर्ब कर लेते हैं। इसके बाद जब उसमें खाना पकाया जाता है, तो साबुन का स्वाद भोजन में समा सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए मिट्टी के बर्तनों को साबुन से धोने से बचें।

बर्तन की मजबूती का रखें ध्यान

जब भी मिट्टी के बर्तन खरीदें, तो यह सुनिश्चित करें कि ये मोटे और भारी हों। इस प्रकार के बर्तन कुकिंग के दौरान आसानी से टूटने नहीं पाएंगे और साथ ही खाना भी जलने से बच जाएगा। हल्के और कमजोर बर्तन जल्दी टूट सकते हैं और इसमें खाना पकाना भी मुश्किल हो सकता है।

मिट्टी के बर्तनों को ठोंक कर चेक करें

मिट्टी के बर्तनों की तली का मजबूत होना जरूरी है, खासकर अगर आप कुकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अच्छे और मजबूत बर्तनों से मैटल जैसी आवाज निकलनी चाहिए जब आप बर्तन की तली पर हल्के से नॉक करें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बर्तन का अंदरूनी स्ट्रक्चर मजबूत है और यह कुकिंग के लिए सुरक्षित है।

मिट्टी के बर्तनों को ऐसे करें साफ

मिट्टी के बर्तनों को साबुन से साफ करना एक बड़ी गलती हो सकती है। इसे सिंपल तरीके से गर्म पानी और बेकिंग सोडा का उपयोग करके साफ करें, जिससे कि बर्तन में कोई भी केमिकल न जाए और उसकी शुद्धता बनी रहे।

मिट्टी के बर्तनों का सही तरीके से इस्तेमाल और देखभाल करने से यह न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं, बल्कि इनका स्वादिष्ट खाना भी आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज