न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार दिवसीय दौरे पर आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार रात जयपुर पहुंचेंगे, और राजस्थान में चार दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वे रामबाग पैलेस में ठहरेंगे, और शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दौरे के दौरान वेंस आमेर किला, पन्ना मीना का कुंड, और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का दौरा करेंगे, साथ ही व्यापार संबंधों पर भाषण देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 5:16:20

चार दिवसीय दौरे पर आज रात जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जयपुर। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ सोमवार रात लगभग 9 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वे अपने चार दिवसीय भारत प्रवास का अधिकतर समय राजस्थान में बिताएंगे और एक दिन के लिए आगरा भी जाएंगे। वेंस परिवार रामबाग पैलेस में ठहरेगा, जहां उनके रात 10 बजे पहुंचने की संभावना है।

इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनज़र शहर भर में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 8 आईपीएस, 23 एडिशनल एसपी, 40 डीएसपी, और 300 से अधिक सब-इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी सक्रिय रहेंगे।

रविवार को उपराष्ट्रपति के संभावित मार्ग—ओटीएस, रामबाग पैलेस, आमेर किला और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC)—पर दोपहर 3 से 6 बजे तक सुरक्षा रिहर्सल की गई। सुरक्षा कारणों से आमेर किला सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

मंगलवार को उपराष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होगा। वे सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ आमेर किले का दौरा करेंगे। साथ ही वे पन्ना मीना का कुंड और अनोखी संग्रहालय भी देखेंगे। दोपहर के भोजन के बाद वे होटल लौटेंगे।

मंगलवार दोपहर 2:45 बजे, वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर मुख्य भाषण देंगे। इसके बाद वे शाम तक होटल में रहेंगे और वहां वीआईपी प्रतिनिधियों से मुलाकात संभावित है।

बुधवार सुबह 9 बजे, वे विशेष विमान से आगरा रवाना होंगे और ताजमहल देखने के बाद दोपहर 1:25 बजे वापस जयपुर लौटेंगे। दिन में 2 बजे, वे सिटी पैलेस जाएंगे, जहां दीया कुमारी उनका स्वागत करेंगी और पारंपरिक दोपहर भोज कराएंगी।

गुरुवार सुबह 6:30 बजे, वेंस और उनका परिवार वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले सोमवार सुबह वेंस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कदम रखा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। उनके बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आए। दिल्ली में वेंस परिवार ने अक्षरधाम मंदिर का दौरा भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?