न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख के पार

दिल्ली में 21 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया, 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:46:55

10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख के पार

दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतों में तेजी आई है, जो कि 21 अप्रैल 2025 को शाम 6.28 बजे तक 1 लाख 250 रुपये के आंकड़े को पार कर गई। कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण बढ़ती अनिश्चितताओं की वजह से सोने की मांग में इजाफा हुआ है, जिससे सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन शाम तक सोने के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गए।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को पहले 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची थी। वहीं, शुक्रवार को यह 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन सोमवार शाम को सोने की कीमत अचानक तेजी से बढ़ी और यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया।

सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन शाम 6 बजकर 28 मिनट तक सोने का भाव 1 लाख रुपये से अधिक हो गया।

सोने की कीमतों में यह उछाल पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अब तक 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है। चांदी की कीमतें भी 500 रुपये चढ़कर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर पिछले 3 हफ्तों में गोल्ड की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है। पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन में गोल्ड के दाम 90,717 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, जो बढ़कर 96,875 रुपये तक पहुंच गए, जो कि लाइफ टाइम हाई है। इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में 6,158 रुपये का इजाफा हुआ है, यानी इस दौरान सोने ने निवेशकों को करीब 7 प्रतिशत का लाभ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल