न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरोही: हनुमान टेकरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर घायल

आबूरोड में नेशनल हाईवे पर हनुमान टेकरी के पास सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:38:17

सिरोही: हनुमान टेकरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर घायल

सिरोही/आबूरोड। जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हनुमान टेकरी के पास सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति

सदर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे में 28 वर्षीय सोनाराम पुत्र समीरा गरासिया (निवासी: पाबा) और 14 वर्षीय विक्रम पुत्र लाला गरासिया (निवासी: मीन तलेटी) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लाला पुत्र भाना गरासिया और सुमा पुत्र काला गरासिया (निवासी: बुझा) को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की जांच जारी

सदर थाना के एएसआई भूरीसिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों को आबूरोड उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शोक की लहर

इस हादसे में एक ही समुदाय के चार लोगों के शामिल होने से स्थानीय इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ