न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के कहर से चीन में हालात खराब, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे संक्रमित, बीते 7 दिन में 36 लाख केस, 10000 मौतें

चीन में कोरोना का कहर जारी है। चीन में हालात कंट्रोल से बाहर जाते दिख रहे हैं। यहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। चीन ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में कोरोना ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 10:03:33

कोरोना के कहर से चीन में हालात खराब, दुनियाभर में भी बढ़ने लगे संक्रमित,  बीते 7 दिन में 36 लाख केस, 10000 मौतें

चीन में कोरोना का कहर जारी है। चीन में हालात कंट्रोल से बाहर जाते दिख रहे हैं। यहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। चीन ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में कोरोना ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया हैं। पिछले एक हफ्ते की बात करे तो दुनिया में 36 लाख नए मामले सामने आए। वहीं, 10000 मौते भी हुई हैं। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील और जापान में बहुत तेजी से केस बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के केसों के चलते भारत सरकार ने भी कोरोना पर एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

दुनियाभर में पिछले एक हफ्ते में 36 लाख केस

एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित 3,632,109 मरीज मिले हैं। अकेले जापान में 10,55,578 केस मिले (1670 लोगों की मौत हुई) हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में 4,60,766 (335 लोगों की मौत हुई), फ्रांस में 3,84,184 (747 लोगों की मौत हुई), ब्राजील में 2,84,200 (973 लोगों की मौत हुई), अमेरिका में 2,72,075 (1607 लोगों की मौत हुई), जर्मनी में 2,23,227 (868 लोगों की मौत हुई), हॉन्गकॉन्ग में 108577 (226 लोगों की मौत हुई), चीन के पड़ोसी ताइवान में 1,07,381 (203 लोगों की मौत हुई) केस मिले हैं।

पिछले 24 घंटे में कहां कितने केस?

बीते 24 घंटे की बात करें तो अमेरिका में 22,578, जापान में 72,297 केस, जर्मनी में 55,016, ब्राजील में 29,579, दक्षिण कोरिया में 26,622, फ्रांस में 8213, ताइवान में 10359 और रूस में 6341 केस मिले हैं।

वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में अमेरिका में पिछले 140, फ्रांस में 178, जर्मनी में 161, ब्राजील में 140, जापान में 180 लोगों की मौत हुई हैं।

भारत में भी अलर्ट

दुनियाभर में बढ़ रहे केसों को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट भेजा है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे नए कोरोना से संक्रमित मरीजों का सैंपल INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) प्रयोगशाला को भेजे ताकि वहां इस सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग हो सके और अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट पनपता है तो उसे ट्रैक किया जा सके। इसके आधार पर केंद्र सरकार आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की सुविधा प्रदान करेगी। बता दें कि इस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और INSACOG देश में कोरोना के ट्रेंड पर नजर रखे हुए हैं।

चीन में हालात बेहद खराब

चीन की कोरोना स्थिति की बात करें तो वहां पर हालात कंट्रोल से बाहर जाते दिख रहे हैं। मामले तो बढ़ ही रहे हैं, अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो सके, ये भी बड़ी चुनौती बन गया है। बीजिंग में श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग 2000 तक पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में कोरोना केस दिनों नहीं, बल्कि घंटों में दोगुने हो रहे हैं।

अमेरिका के एक रिसर्च इंस्टीट्यू ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि 2023 में चीन में कोरोना विस्फोट हो सकता है और अगले साल 10 लाख से ज्यादा लोग की मौत हो सकती है। कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है और चीन के लिए भी यही चिंता बन सकता है, क्योंकि अब भी बहुत से बुजुर्गों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अब तक 60 साल से ऊपर की 87% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है, लेकिन 80 साल से ज्यादा उम्र के सिर्फ 66.4% बुजुर्गों को ही वैक्सीन लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर