न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में फिर दी कोरोना ने दस्तक, एक ही दिन में सामने आए 148 मामले, 808 मरीजों का चल रहा इलाज

कोरोना से स्वयं को पूरी तरह से मुक्त मान रहे भारत में एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आज देश में एक बार फिर कोरोना बम फट गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 5:21:47

भारत में फिर दी कोरोना ने दस्तक, एक ही दिन में सामने आए 148 मामले, 808 मरीजों का चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कोरोना से स्वयं को पूरी तरह से मुक्त मान रहे भारत में एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आज देश में एक बार फिर कोरोना बम फट गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कई महीनों बाद देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 148 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि देश के जितने भी अस्पताल हैं, वहां पर कुल 808 मरीजों का कोविड का इलाज अभी चल रहा है, यानी कि लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब ये बढ़े हुए कोरोना मामले भी तब सामने आए हैं जब चीन में एक रहस्यमयी बीमारी ने सभी को दहशत में डाल रखा है।

सर्दी में फैलता है कोरोना

असल में चीन में कुछ महीने पहले एक अलग तरह का निमोनिया डिटेक्ट किया गया। चिंता की बात ये रही कि ये निमोनिया सिर्फ बच्चों में सामने आए और कई तो अस्पताल में भी भर्ती हुए। अब इस समय जब दुनिया इस नए वायरस को समझने की कोशिश कर रही है, तब भारत में एक बार फिर कोरोना सिर उठा रहा है। कोरोना के बढ़े हुए मामले ने प्रशासन को फिर सतर्क कर दिया है। अभी के लिए ज्यादा चिंता की बात तो नहीं है क्योंकि बड़े स्तर पर टीकाकरण हो चुका है, लेकिन सभी को सावधान रहने की नसीहत दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना सर्दी में ही सबसे ज्यादा फैलना शुरू होता है। पिछले साल भी सर्दी के दौरान ही कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, अब एक बार फिर दिसंबर के महीने में कोविड के केस बढ़ गए हैं। सरकार ने बढ़े हुए कोरोना मामलों पर नजर रखी हुई है, लेकिन सभी से पैनिक ना करने के लिए कहा गया है। वैसे चीन में चल रही रहस्यमयी बीमारी की बात करें तो इससे भी सरकार इस समय सतर्क है, हर राज्य को केंद्र की तरफ से विस्तृत गाइडलाइन भी दे दी गई है।

क्या है चीन की रहस्यमयी बीमारी?

मिली जानकारी के मुताबिक चीन की इस रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित होने पर बच्चों को बिना खांसी के तेज बुखार, गले में दर्द या खराश, फेफड़ों में सूजन, छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी होना या सांस नली में सूजन जैसी समस्याएं घेर रही हैं। यह इतना खतरनाक है कि पीड़ित होने पर बच्चों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। एक्सपर्ट्स इसे निमोनिया से अधिक खतरनाक बता रहे हैं। दरअसल, आमतौर पर निमोनिया का इलाज एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल और एंटीफंगल दवाओं की मदद से किया जा सकता है। हालांकि, चीन में इसकी चपेट में आने पर बच्चों में इस तरह की दवाओं का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। साथ ही ये तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे में भी फैल रही है, जिसकी वजह से इस बीमारी के फैलने की संभावना अधिक बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स