न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर: वाशिम के खेर्डा गांव में हजारों मुर्गियों की मौत, प्रशासन अलर्ट

महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा गहराता जा रहा है। वाशिम जिले के कारंजा तालुका स्थित खेर्डा (जिरापुरे) गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 में से 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 2:27:19

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर: वाशिम के खेर्डा गांव में हजारों मुर्गियों की मौत, प्रशासन अलर्ट

महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा गहराता जा रहा है। वाशिम जिले के कारंजा तालुका स्थित खेर्डा (जिरापुरे) गांव में एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 में से 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। 27 फरवरी को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि ये मौतें बर्ड फ्लू (H5N1 वायरस) संक्रमण के कारण हुई हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

लगातार हो रही थी मुर्गियों की मौत

20 से 25 फरवरी के बीच पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही थीं। मृत मुर्गियों के सैंपल अकोला की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद पुणे स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और भोपाल की प्रयोगशाला में विस्तृत जांच हुई, जिसमें 27 फरवरी को H5N1 वायरस की पुष्टि हुई।

संक्रमित मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज करने का अभियान तेज कर दिया है। शेष बची मुर्गियों को नष्ट किया जा रहा है और पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों की आवाजाही और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, प्रत्येक तालुका में तहसीलदार की निगरानी में विशेष समितियां गठित की गई हैं, जो बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी और नियंत्रण उपाय लागू कर रही हैं।

बर्ड फ्लू का बढ़ता खतरा

पिछले दो वर्षों में बर्ड फ्लू वायरस ने दुनियाभर में लाखों पक्षियों की जान ले ली है और अन्य जानवरों को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिनमें ऊदबिलाव, सील, हार्बर पोर्पस और लोमड़ियां शामिल हैं। यह बीमारी संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने या उनकी गंदगी के डायरेक्ट एक्सपोजर से तेजी से फैलती है। बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है, इंसानों को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की अपील: स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध पक्षी की मौत की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम