न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकी श्रॉफ ने कहा, मैंने शाहरुख को अकेले बैठे देखा है, आमिर ने बताया कब खत्म करना चाहते थे जिंदगी

जैकी श्रॉफ (68) ने 80 के दशक में रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अब तक कई फिल्मों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 8:56:37

2 News : जैकी श्रॉफ ने कहा, मैंने शाहरुख को अकेले बैठे देखा है, आमिर ने बताया कब खत्म करना चाहते थे जिंदगी

जैकी श्रॉफ (68) ने 80 के दशक में रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे अब तक कई फिल्मों में शानदार भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि अब वे कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन फैंस में आज भी उनके लिए जबरदस्त क्रेज नजर आता है। तगड़ी स्टारडम के बावजूद उनकी इमेज डाउन टू अर्थ यानी एक बिल्कुल साधारण इंसान की है, जिससे वे सबसे अलग नजर आते हैं। जैकी पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक हैं और अक्सर लोगों को पौधे बांटते नजर आते हैं। फिलहाल जैकी ने सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बात की है, जिनके साथ वे ‘देवदास’, ‘त्रिमूर्ति’, ‘किंग अंकल’, ‘वन टू का फोर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

जैकी ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे शाहरुख शूटिंग के दौरान सेट पर अकेले बैठे होते हैं और अपने स्टारडम की वजह से ही शायद वे सबसे ज्यादा अकेलापन भी महसूस करते होंगे। जैकी ने विकी लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अकेलापन, एक खालीपन फील होना चाहिए हर एक्टर को, यह मेरे को किसी ने बोला था। तो मैंने शाहरुख को अकेले बैठे देखा है। वे मेरे छोटे भाई का किरदार निभा रहे थे। वे अपने काम पर बहुत फोकस्ड थे, उनमें एक अलग ही चार्म था। लेकिन वे अकेले थे। जैसे मैं अकेला था, वो भी अकेले थे। मुझे वो वाइब पसंद आई। ‘देवदास’ से पहले मैं शाहरुख के साथ 'वन टू का फोर' जैसी फिल्मों में काम कर चुका था।

एक बार आप कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाते हैं तो अकेलापन महसूस करते हैं। यह बहुत स्वाभाविक है। मुझे लगता है कि अगर आप एवरेस्ट के टॉप पर होंगे तो आपके साथ सिर्फ आपकी परछाई होगी। बाकी वहां ऊपर सिर्फ अकेलापन होता है। मैंने अपनी जिंदगी में ठीक वैसा महसूस किया है जैसा शाहरुख करते हैं। बता दें अब जैकी के बजाय उनके बेटे टाइगर श्रॉफ छाए हुए हैं। टाइगर करीब एक दशक से एक्टिव हैं। हालांकि टाइगर को पिता की बराबरी के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। दूसरी ओर, शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। शाहरुख ने करीब 5 साल के ब्रेक के बाद साल 2023 में फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, 'जवान' और 'डंकी' की सौगात दी थी।

jackie shroff,actor jackie shroff,shahrukh khan,actor shahrukh khan,jackie shahrukh,devdas,on two ka four,king uncle,reena dutta,aamir khan,aamir reena,sitaare zameen par

आमिर खान ने कहा, रीना से अलग होने के बाद डेढ़ साल तक रोजाना पीता रहा शराब

आमिर खान इस समय ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म के कारण हर तरफ चर्चाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है। इस बीच आमिर धड़ाधड़ इंटरव्यू दे रहे हैं। अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की है। द लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में आमिर ने अपने सबसे मुश्किल भरे वक्त को याद किया, जब वे अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग हुए थे। आमिर ने कहा कि जब रीना और मैं अलग हुए। उस शाम मैंने पूरी शराब की बोतल खत्म कर दी और उसके बाद के डेढ़ साल तक मैं रोज शराब पीता रहा।

मैं कभी सोता नहीं था, मैं दारू पीकर बेहोश हो जाता था। मैंने खुद को सबसे अलग-थलग कर लिया था। मैं खुद को खत्म करने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त मैं काम भी नहीं कर रहा था। न ही मुझे किसी से मिलने की परवाह थी। उसी साल ‘लगान’ रिलीज हुई और एक अखबार के आर्टिकल में मुझे ‘मैन ऑफ द ईयर-आमिर खान’ कहा गया। मुझे ये बात बहुत आइरॉनिक लगी। उल्लेखनीय है कि आमिर और रीना पड़ोसी थे। बताया जाता है कि आमिर ने सबसे पहले कदम आगे बढ़ाया और रीना से अपने प्यार का इजहार किया था।

फिर दोनों ने साल 1986 में शादी रचा ली। दोनों ने साल 2002 में अलग होने का फैसला किया। उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। रीना से तलाक के तीन साल बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की। कपल ने एक बेटे का स्वागत किया, जिनका नाम आजाद है। हालांकि 16 साल की शादी के बाद आमिर और किरण ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया। वर्तमान में आमिर अपनी 20 साल पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी