न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन खोदकर निकाले 25 लाख रुपए के सोने, चांदी और डायमंड के जेवरात

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के सोने, चांदी और डायमंड के जेवरात बरामद किए हैं

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 1:55:03

बिहार: चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन खोदकर निकाले 25 लाख रुपए के सोने, चांदी और डायमंड के जेवरात

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के सोने, चांदी और डायमंड के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार शातिर चोर बप्पी सिंह ने इन जेवरातों को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर स्थित अपने घर के पीछे मिट्टी के अंदर छुपा कर रखा था। यह चोरी 25 जनवरी की रात को हुई थी, जब NH 27 के पास रेलवे संवेदक आरएन चौधरी के बंद घर में सोने, चांदी और नकदी की चोरी की गई थी। चोरी की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए आंकी गई थी, जिसमें 20 लाख रुपए की नगदी भी शामिल थी। आरएन चौधरी के मैनेजर अंकित कुमार साह ने इस चोरी की सूचना सदर पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले के उद्भेदन के लिए SIT गठित की और पश्चिम बंगाल से शातिर चोर बप्पी सिंह और उसके साथी अमित और वाल्मीकि को गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुरागों को हाथ लगाया और जेवरातों की बरामदगी की कार्रवाई की।

पहली बड़ी कार्रवाई: किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि 1 फरवरी को चोरी के इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख 28 हजार रुपए, 35 ग्राम सोना, 2 किलो 400 ग्राम चांदी, 4 मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की थी।

बंगाल के इस्लामपुर में एक शातिर चोर ने चोरी किए गए जेवरात को छिपाने के लिए ऐसा ठिकाना चुना था, जिसे ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बना। अभियुक्त बप्पी सिंह ने इन जेवरातों को अपने घर के पीछे मिट्टी के नीचे गड्ढा खोदकर एक केन में छिपा कर रखा था। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने आरोपी के घर छापा और वहां से 4 किलो 367 ग्राम चांदी, 186.43 ग्राम सोना और 66.5 ग्राम डायमंड का नेकलेस बरामद किया।

एसपी सागर कुमार का बयान

“25 जनवरी को रेलवे संवेदक के घर हुई चोरी के मामले में चुराए गए रुपए और सोने की बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई जारी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। उसी कड़ी में चुराए गए जेवरात बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है।” – सागर कुमार, किशनगंज एसपी

बप्पी सिंह का आपराधिक इतिहास

बप्पी सिंह इस्लामपुर का निवासी है, लेकिन वह सिलीगुड़ी में रहकर कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर में उसकी आपराधिक गतिविधियाँ रही हैं। बप्पी पहले जलपाईगुड़ी जेल में 3 साल की सजा काट चुका है और कई थानों में उसके खिलाफ चोरी, लूट और अन्य अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा, वह तस्करी के भी काम में शामिल था और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी जेल जा चुका है।

महाकुंभ में स्नान कर किया था चोरी का प्लान

आरोपी अमित और बप्पी ने महाकुंभ में स्नान करने के बाद ही किशनगंज में रेलवे संवेदक के घर चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के बाद अमित ने 31 जनवरी को चोरी के पैसे से नई बाइक खरीदी और एक लाख 80 हजार रुपए की उधारी चुकता की। उसने एक लाख रुपए अपनी पत्नी को घर चलाने के लिए दिए। इस तरह से शातिर चोरों ने चोरी की घटना को बड़ी चतुराई से अंजाम दिया था, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप