न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फहाद को बताया छपरी-स्ट्रीट वेंडर तो स्वरा ने दिया जवाब, इस एक्ट्रेस को BB 19 के लिए मिल रहे थे 6 करोड़…

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने पति लीडर फहाद अहमद संग हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 12:27:43

2 News : फहाद को बताया छपरी-स्ट्रीट वेंडर तो स्वरा ने दिया जवाब, इस एक्ट्रेस को BB 19 के लिए मिल रहे थे 6 करोड़…

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने पति लीडर फहाद अहमद संग हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। वे इस दौरान एक-दूसरे को लेकर कई बातें शेयर करते नजर आए। कुछ दर्शक इस जोड़ी पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी कर रहे हैं। फहाद को 'छपरी' और 'डोंगरी का रेहड़ी-पटरी वाला' भी कहा गया। एक ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “परिणीति चोपड़ा को अपने पति को रियलिटी टॉक शो में ले जाते हुए देखने के बाद, स्वरा भास्कर ने भी ऐसा ही करने का सोचा।

वह अपने डोंगरी के छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गई। पीआर को भूल जाइए, उसका पति डोंगरी के एक स्ट्रीट वेंडर की तरह लग रहा था। ऐसी बातें स्वरा को चुभ गईं और उन्होंने अब इनका करारा जवाब दिया है। स्वरा ने लिखा, “यह मूर्ख जो खुद को एक गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी दोनों बताता है, उसे शायद यह नहीं पता कि छपरी एक जातिवादी गाली है...एक अपमानजनक शब्द, जिसका इस्तेमाल उस समुदाय के लिए किया जाता है जो 'छप्पर' या फूस की झोपड़ियां बनाते हैं।'

डोंगरी या कहीं भी एक स्ट्रीट वेंडर होने में कुछ भी गलत नहीं है, आपका दिमाग जातिवादी/वर्गवादी वाल कचरा-दिमाग हैं! #कास्टिस्टअलर्ट।” स्वरा बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं और किसी भी बात पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। स्वरा और फहाद की शादी 16 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों के एक बेटी है। बता दें कि 'पति पत्नी और पंगा' को 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं।

शो में स्वरा-फहाद के साथ गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, पवन कुमार और गीता फोगाट, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला तथा हिना खान और रॉकी जायसवाल नजर आ रहे हैं। अविका-मिलिंद की सगाई हो चुकी है, जबकि बाकी सभी कपल पति-पत्नी हैं।

swara bhasker,actress swara bhasker,fahad ahmad,swara fahad,pati patni aur panga,elnaaz norouzi,actress elnaaz norouzi,bigg boss 19,bb 19

एलनाज नोरौजी ने ‘बिग बॉस’ के बजाय दी दूसरे प्रोजेक्ट को प्राथमिकता

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अटकलें जारी हैं। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लैमरस एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी को शो में हिस्सा लेने के लिए 6 करोड़ रुपए का तगड़ा ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। एलनाज ने इसी साल करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में हिस्सा लिया था। सूत्रों ने बताया कि ‘बिग बॉस’ जैसा शो किसी भी एक्टर के लिए पॉपुलैरिटी बढ़ाने का बड़ा मौका होता है, लेकिन एलनाज इस वक्त अपने करिअर में उस मोड़ पर हैं, जहां वो सिर्फ फेम के लिए कोई भी प्रोजेक्ट नहीं करना चाहतीं।

उनका फोकस अभी फिल्मों पर है, और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की वजह से उनका शेड्यूल भी काफी बिजी है। वो जान-बूझकर ऐसे प्रोजेक्ट चुन रही हैं जो उन्हें एक एक्ट्रेस के रूप में चुनौती दे। वो फेम के पीछे नहीं हैं, बल्कि लंबा करिअर जीतने के पीछे हैं। ‘बिग बॉस’ कभी ऑप्शन से बाहर नहीं था, बस वो इस समय खुद को वहां नहीं देखती हैं।

BB का ऑफर भले ही बहुत लुभावना था, लेकिन एलनाज मानती हैं कि 3 से 6 महीने तक शो में रहना उनके करिअर की स्पीड को रोक सकता है। एलनाज जल्द ही कॉमेडी से भरपूर मूवी 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एलनाज 'होटल तेहरान' में हॉलीवुड स्टार्स जैकरी लेवी और लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी