न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरिस्का CTH ड्राफ्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ASG को बताना होगा नियमों की अनदेखी क्यों हुई

सरिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़े क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) के नए ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वह इस ड्राफ्ट को मंजूरी नहीं देगा और अब केंद्र सरकार को 13 अगस्त तक नियमों के उल्लंघन पर जवाब देना होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 7:49:13

सरिस्का CTH ड्राफ्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ASG को बताना होगा नियमों की अनदेखी क्यों हुई

सरिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़े क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) के नए ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वह इस ड्राफ्ट को मंजूरी नहीं देगा और अब केंद्र सरकार को 13 अगस्त तक नियमों के उल्लंघन पर जवाब देना होगा।
सर्वोच्च न्यायालय की ग्रीन बेंच के समक्ष पेश हुए मामले में कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए सरकार की नियत और प्रक्रिया दोनों पर सवाल उठाए। अब सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी को कोर्ट में स्पष्ट करना होगा कि ड्राफ्ट तैयार करते समय नियमों और पूर्व के कोर्ट निर्देशों की अनदेखी क्यों की गई।
मामले में क्या है कोर्ट की आपत्ति?

कोर्ट ने ड्राफ्ट में उन क्षेत्रों को बाहर किए जाने पर नाराजगी जताई जिन्हें पहले सीटीएच का हिस्सा माना गया था। एडवोकेट पारुल शुक्ला के अनुसार, कोर्ट ने इन क्षेत्रों की तस्वीरें देखकर साफ तौर पर संकेत दिया कि यह माइनिंग क्षेत्र हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि सीटीएच से इन क्षेत्रों को हटाकर खनन गतिविधियों के लिए रास्ता बनाया गया।

कोर्ट ने टिप्पणी में कहा कि यदि मंशा साफ होती, तो विवाद के बाद ड्राफ्ट को दोबारा समीक्षा में लिया जाता। लेकिन ऐसा करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी इस भरोसे में थे कि कोर्ट इसे बिना सवाल के मंजूरी दे देगा। कोर्ट ने इस आत्मविश्वास को अनुचित ठहराते हुए स्पष्ट किया कि CTH जैसा संवेदनशील पर्यावरणीय विषय ऐसे गैर-जवाबदेह रवैये का शिकार नहीं हो सकता।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोर्ट के रुख को “ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि इससे पूरी सरकार की मंशा बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में सरिस्का में खनन माफिया काम कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट ने उनके गठजोड़ का पर्दाफाश कर दिया है।

आगे क्या होगा?

13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की ग्रीन बेंच में इस मसले पर दोबारा सुनवाई होगी। तब तक ASG को कोर्ट में यह स्पष्टीकरण देना होगा कि सरकार ने CTH ड्राफ्ट बनाते समय पर्यावरणीय मानकों और न्यायालय के पूर्व आदेशों की अनदेखी क्यों की।

इसके बाद ही कोर्ट नए सीटीएच ड्राफ्ट को लेकर अंतिम आदेश जारी करेगा। पर्यावरणविदों की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हैं क्योंकि यह सिर्फ सरिस्का ही नहीं, बल्कि देश के अन्य टाइगर रिज़र्व्स के संरक्षण के लिए भी नजीर बन सकती है।

सरिस्का सीटीएच ड्राफ्ट को लेकर कोर्ट की सख्ती इस बात का संकेत है कि पर्यावरणीय मसलों में न्यायपालिका अब किसी प्रकार की ढील को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। यह मामला साबित करता है कि पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई अब सिर्फ कागजों पर नहीं, कोर्ट के कठघरे में भी लड़ी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?