न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों में क्यों कम दिखते हैं आशीष विद्यार्थी? एक्टर ने खुद बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में बताया कि वे फिल्मों में कम क्यों नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में खुलकर कहा कि वे अब केवल खास और केंद्रिय भूमिकाओं की तलाश में हैं। जानिए उनके करियर, संघर्ष और आगे की योजनाओं के बारे में विस्तार से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 12:36:51

फिल्मों में क्यों कम दिखते हैं आशीष विद्यार्थी? एक्टर ने खुद बताई वजह

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आशीष विद्यार्थी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कई भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके आशीष ने अपने करियर में विविध और यादगार किरदार निभाए हैं। वे एक व्लॉगर, मोटिवेशनल स्पीकर और ट्रैवलर भी हैं। लेकिन आजकल वे फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए इस बात का खुलासा किया कि वे फिल्मों से क्यों दूर हो रहे हैं और क्या वजहें हैं इसके पीछे।

अब फिल्मों में कम क्यों हैं आशीष विद्यार्थी?

अपने लेटेस्ट व्लॉग में आशीष ने साफ कहा, "आपका सवाल बिल्कुल जायज है। हां, मैं फिल्मों में उतना नहीं दिखता जितना पहले था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं एक्टिंग छोड़ दिया हूं। मैंने अपने करियर में जबरदस्त भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन अब मैं ऐसी भूमिका की तलाश में हूं जो मेरे लिए खास हो, जो सेंट्रल रोल हो।"

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने निर्देशकों, निर्माताओं और कास्टिंग डायरेक्टर्स से बात की है और कहा है कि उन्हें अभी तक वो खास रोल नहीं मिले हैं जो वे करना चाहते हैं। "11 भाषाओं में 300 फिल्मों के बाद मैं चाहता हूं कि मेरी भूमिका में गहराई हो, जिसे देखकर दर्शक याद रखें।"

आशीष ने कहा कि इस इंतजार के दौरान वे उदास नहीं बैठे। उन्होंने अपनी ऊर्जा को मोटिवेशनल स्पीकिंग और व्लॉगिंग में लगाया है। उन्होंने ‘सिट डाउन आशीष’ नाम से एक कॉमेडी स्केच भी लिखा है। साथ ही, वे एक सक्रिय ट्रैवलर भी हैं, जो अपने अनुभवों को अपने दर्शकों के साथ साझा करते हैं।

आशीष विद्यार्थी का सफर और उपलब्धियां

आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं जैसे 'द्रोहकाल', '1942: अ लव स्टोरी', 'ओह डार्लिंग ये है इंडिया', 'बाज़ी', 'मृत्युदाता', 'ज़िद्दी', 'मेजर साब', 'सोल्जर', 'हसीना मान जाएगी', 'अर्जुन पंडित', और 'वास्तव'। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। हाल ही में वे करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन में नजर आए थे, जहां उन्हें शक के घेरे में आकर एलिमिनेट कर दिया गया।

आशीष का कहना है कि वे अपने अभिनय करियर में सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि गुणवत्ता चाहते हैं। वे अपने लिए चुनिंदा और खास भूमिकाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे वे फिर से दर्शकों के दिलों में जगह बना सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी