न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने हिमेश रेशमिया, ‘अंधेरा’ का रौंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया (52) को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। फैंस उनके गाने खूब पसंद करते हैं। हिमेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 2:06:45

2 News : यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने हिमेश रेशमिया, ‘अंधेरा’ का रौंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया (52) को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। फैंस उनके गाने खूब पसंद करते हैं। हिमेश हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हिमेश ने सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के कई सीजन जज किए हैं। इसके अलावा वे और शो में भी यह भूमिका निभा चुके हैं। इस बीच हिमेश के चाहने वालों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। वे भारत के पहले ऐसे सितारे बन गए हैं, जो ब्लूमबर्ग की पॉप पॉवर लिस्ट में शामिल हुए हैं। गुरुवार (7 अगस्त) को ब्लूमबर्ग की सामने आई लिस्ट में हिमेश ऐसे इकलौते हिंदुस्तानी सितारे हैं जिनका नाम दुनिया की मोस्ट इंफ्लुएंशियल पॉप लिस्ट में शामिल हुआ।

वे 22वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में मलोन, बेले, ब्रूनो मार्स, बियॉन्से, सबरीना, जे होप, कोल्डप्ले और बैड बनी सहित कई दिग्गज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 1 लाख 20 हजार से ज्यादा संगीतप्रेमियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने वीवर्स प्लेटफॉर्म के जरिए वोटिंग की। वोट के आधार पर लोग इस प्रोसेस से आउट हुए। हिमेश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया, जिसमें कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। हिमेश ने पिछले महीने सारेगामा लाइफ दिल्ली में परफॉर्म किया था। हिमेश ने अपने करिअर की शुरुआत कई टीवी शोज को प्रोड्यूस करके की थी। इसके बाद कई फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया और गाने गाए। यहां तक कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की। हिमेश का सफर आसान नहीं रहा।

2000 के दशक की शुरुआत में जब उन्होंने ‘आप का सुरूर’ जैसे एल्बम से अपनी गायकी की शुरुआत की, तब उनकी आवाज की शैली को लेकर कई चर्चाएं हुईं और कहा गया कि वे नाक से गाते हैं, लेकिन समय के साथ उन्होंने यह दिखा दिया कि उनकी आवाज में एक अलग ही जादू है। ‘तेरा सुरूर’, ‘झलक दिखलाजा’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘हुक्का बार’ जैसे गानों ने उन्हें हर दिल अजीज बना दिया। एक्टर के रूप में उनकी पिछली फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ थी। इसने वर्ल्डवाइड 10.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

himesh reshammiya,singer himesh reshammiya,music director himesh reshammiya,bloomberg pop power list,andhera web series,prajakta koli,andehra trailer

प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा और प्राजक्ता कोली की सीरीज ‘अंधेरा’ के हैं 8 एपिसोड

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की सुपरनेचुरल हॉरर से भरपूर थ्रिलर वेब सीरीज 'अंधेरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर आज शुक्रवार (8 अगस्त) को रिलीज हो गया है। सीरीज में प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्राजक्ता कोली, वत्सल सेठ, परवीन डबास और सुरवीन चावला की अहम भूमिकाएं हैं। ट्रेलर एक युवती के रहस्यमयी हालातों में लापता होने और उसकी तलाश में जुटी इंस्पेक्टर कल्पना कदम (प्रिया) की कहानी से रूबरू कराता है। दूसरी ओर एक मेडिकल छात्र जय (करणवीर) है जो अपने भाई की मौत के बाद होने वाली अजीब घटनाओं से दुखी हैं।

अब वो प्राजक्ता से मिलकर इसे सुलझाने की कोशिश करता है। यहां उसका सामना खौफनाक रहस्यों से भरी अंधेरे की दुनिया से होता है। ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “जब शहर सोता है तो अंधेरा जाग उठता है।” 'अंधेरा' का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह, और करण अंशुमान द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। यह 8 एपिसोड की सीरीज है। इसे गौरव देसाई, राघव दर, चिन्तन सरदा और करण अंशुमान ने लिखा है।

डायरेक्टर राघव दर हैं। यह 14 अगस्त को रिलीज होगी। एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने कहा कि ‘अंधेरा’ की दुनिया ने मुझे काफी आकर्षित किया। यह एक मनोवैज्ञानिक हॉरर कहानी है, लेकिन इसकी तह में मानसिक अस्तित्व, सच और पहचान की लड़ाई का द्वंद है। एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना जो डरावनी होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी आपको झकझोरती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?