न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्किंग को लेकर बढ़ा विवाद, हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या

दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद में हत्या। मामूली बहस देर रात खून-खराबे में बदली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 8:18:34

पार्किंग को लेकर बढ़ा विवाद, हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामूली सा पार्किंग विवाद गुरुवार (7 अगस्त) देर रात खून-खराबे में बदल गया। रात करीब 11 बजे हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

मामूली बहस से शुरू हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब आसिफ ने कुछ लोगों से घर के दरवाजे के सामने स्कूटर न खड़ा करने की बात कही। आरोप है कि लोग इस बात को मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसा में बदल गया। गुस्से में आरोपियों ने आसिफ पर किसी नुकीले हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

खून से लथपथ अस्पताल पहुंचाए गए, लेकिन...

हमले में आसिफ कुरैशी का काफी खून बह गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने सुनाई उस रात की पूरी कहानी

आसिफ की पत्नी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले, रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच, पड़ोस का एक लड़का घर के गेट के सामने स्कूटर खड़ा कर चला गया था, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। आसिफ ने शांति से कहा कि गाड़ी थोड़ी आगे खड़ी कर दो, लेकिन जवाब में लड़के ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी कि “अभी आकर बताता हूं।”

कुछ देर बाद वह लड़का अपने भाई के साथ नीचे आया और किसी नुकीली वस्तु से आसिफ के सीने पर वार कर दिया। खून तेजी से बहने लगा। आसिफ की पत्नी ने तुरंत अपने देवर जावेद को फोन करके बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले को हत्या का संगीन मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है। शुरुआती पूछताछ में पार्किंग विवाद ही हत्या की वजह बताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर