Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले हफ्ते में ही ‘धड़क 2’ की रफ्तार थमी, सातवें दिन कलेक्शन सबसे निचले स्तर पर

पहले हफ्ते में ही ‘धड़क 2’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार थम गई। सातवें दिन का कलेक्शन मात्र ₹1 करोड़ रहा और कुल कमाई ₹16.44 करोड़ पर सिमट गई। ₹60 करोड़ बजट के मुकाबले फिल्म बुरी तरह पिछड़ गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 8:23:25

पहले हफ्ते में ही ‘धड़क 2’ की रफ्तार थमी, सातवें दिन कलेक्शन सबसे निचले स्तर पर

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है, लेकिन नतीजे फिल्म निर्माताओं के लिए बेहद निराशाजनक रहे। क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही। खास बात यह है कि इसका सफर ऐसे समय में शुरू हुआ जब म्यूजिकल लव स्टोरी ‘सैयारा’ का जादू दर्शकों पर चढ़ा हुआ था।

सातवें दिन का हाल: गिरावट ने तोड़ा मनोबल

फिल्म ने अपनी रिलीज़ के शुरुआती दिनों में मामूली उम्मीद जगाई थी, लेकिन वीकडेज आते-आते कलेक्शन की रफ्तार बुरी तरह धीमी हो गई।

ओपनिंग डे पर ‘धड़क 2’ ने ₹3.5 करोड़ का कारोबार किया।

दूसरे दिन ₹3.75 करोड़ और तीसरे दिन ₹4.15 करोड़ जुटाए।

चौथे दिन कलेक्शन ₹1.35 करोड़ पर आ गया।

पांचवें दिन ₹1.65 करोड़ और छठे दिन महज़ ₹1.04 करोड़ मिले।

सातवें दिन, सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म का बिजनेस सिर्फ ₹1 करोड़ रहा।

इस तरह पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन ₹16.44 करोड़ पर सिमट गया।
बजट की तुलना में नाकाम

करीब ₹60 करोड़ के बजट में बनी ‘धड़क 2’ अपनी लागत का एक-तिहाई भी नहीं कमा पाई है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से लागत वसूल करना असंभव नज़र आता है। वहीं, अगले हफ्ते सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुल’ दस्तक देने वाली हैं, जो ‘धड़क 2’ के बचे-खुचे स्क्रीन भी छीन लेंगी।

फिल्म क्यों पिछड़ गई?

दिलचस्प कहानी और सराहनीय अदाकारी के बावजूद ‘धड़क 2’ के फ्लॉप होने की कई वजहें हैं—

- पहले ही दिन इसे अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से कड़ा टकराव झेलना पड़ा।

- इसके साथ-साथ ‘सैयारा’ का जलवा भी कम नहीं हुआ, जिसने दर्शकों का बड़ा हिस्सा अपनी ओर खींच लिया।

- आखिरी वार किया ‘महावतार नरसिम्हा’ ने, जो फैमिली और बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय रही।

इन सभी कारकों ने मिलकर ‘धड़क 2’ के बिजनेस को शुरू से ही कमजोर कर दिया और फिल्म पूरे हफ्ते दर्शकों का इंतजार ही करती रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका