Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कुली’ में हिंसक दृश्य जस के तस, ‘हरामी’ शब्द म्यूट; सेंसर के बाद जोड़ा गया रजनीकांत के 50 वर्षों का एनिमेटेड ट्रिब्यूट

36 सालों बाद रजनीकांत की पहली ‘एडल्ट (A)’ सर्टिफाइड फिल्म है। अब इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड (CBFC) की ओर से किए गए बदलावों की जानकारी सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 4:38:45

‘कुली’ में हिंसक दृश्य जस के तस, ‘हरामी’ शब्द म्यूट; सेंसर के बाद जोड़ा गया रजनीकांत के 50 वर्षों का एनिमेटेड ट्रिब्यूट

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ के रिलीज़ में अब कुछ ही दिन बचे हैं और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं और यह 36 सालों बाद रजनीकांत की पहली ‘एडल्ट (A)’ सर्टिफाइड फिल्म है। अब इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड (CBFC) की ओर से किए गए बदलावों की जानकारी सामने आई है।

सेंसर बोर्ड ने हिंसा को नहीं छुआ, लेकिन गालियों पर लगाई कैंची

CBFC ने फिल्म के एक्शन और हिंसक दृश्यों को बिना किसी कट के पास कर दिया है। माना जा रहा है कि निर्माताओं द्वारा पहले से ही 'A' सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के कारण यह संभव हो पाया। हालांकि, दो संवादों में बदलाव की सिफारिश की गई।

—एक जगह प्रयुक्त अपशब्द ‘हरामी (B****d)’** को म्यूट करने को कहा गया।

—दूसरा संवाद ‘Thiruvannamalaikku Arogara’ को किसी अन्य अभिव्यक्ति से बदलने का निर्देश मिला।
साथ ही, CBFC ने शराब ब्रांड के नाम में बदलाव करने और शराब सेवन वाले दृश्यों में डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा। इसके अलावा, अन्य फिल्मों के गानों के इस्तेमाल पर NOC (अनापत्ति प्रमाणपत्र) प्रस्तुत करने की बात भी कही गई।

CBFC से मंजूरी 4 अगस्त को मिली, फिर जोड़ा गया रजनीकांत को समर्पित एनिमेशन

फिल्म को 4 अगस्त को सेंसर बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई। उस समय इसकी अवधि 169.57 मिनट (यानी 2 घंटे, 49 मिनट, 57 सेकंड) दर्ज की गई थी।

लेकिन उसके बाद, निर्माताओं ने CBFC से वॉलंटरी एडिशन (स्वेच्छा से बदलाव) की अनुमति मांगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण था एक 25 सेकंड लंबा एनिमेटेड विज़ुअल, जिसमें रजनीकांत के 50 सालों की फिल्मी यात्रा को सेलिब्रेट किया गया है।

साथ ही कुछ दृश्यों में बैकग्राउंड म्यूज़िक बदला गया


—'Music Thumbing' को दो दृश्यों में जोड़ा गया – जैसे धायल (सौबिन शाहिर) का परिचय और साइमन (नागार्जुन) द्वारा लोगों पर हमला।

—'Ladies And Gentleman' गीत साइमन द्वारा धायल पर हमले वाले सीन में जोड़ा गया।

—'You’ve Got That Look' एक महिला के हत्या और अतीत को याद करने वाले दृश्य में शामिल किया गया।

—'All You Mobsters' गाना, साइमन की पार्टी और देव (रजनीकांत) व प्रीति (श्रुति हासन) के वॉकिंग सीन में लगाया गया।

इन म्यूज़िकल बदलावों से दृश्यों की अवधि नहीं बदली गई। केवल 25 सेकंड की एनिमेशन जोड़ने से अब फिल्म की कुल अवधि बढ़कर 170.22 मिनट यानी 2 घंटे, 50 मिनट, 22 सेकंड हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका