न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद फिर से लौट रही खुशियाँ, कक्षाओं में गूंजे ‘1, 2, 3...’

झालावाड़ के पीपलोदी गांव में हुए दुखद स्कूल हादसे के बाद बच्चों की जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और शिक्षा विभाग की मदद से स्कूल फिर से खुल चुका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 1:35:48

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद फिर से लौट रही खुशियाँ, कक्षाओं में गूंजे ‘1, 2, 3...’

झालावाड़: पीपलोदी गांव में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद अब बच्चों की जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और शिक्षा विभाग की संवेदनशीलता के चलते स्कूल दोबारा खुल गया है और बच्चे नई उमंग और जोश के साथ पढ़ाई में जुट गए हैं। हादसे में घायल हुए बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ होकर स्कूल लौट आए हैं। हालांकि कुछ बच्चे अपने पुराने दोस्तों की कमी महसूस कर रहे हैं, पर नए दोस्त बनाने को लेकर वे उत्साहित भी हैं। अब स्कूल की कक्षाओं में फिर से ‘क, ख, ग...’ और ‘1, 2, 3...’ की आवाजें गूंज रही हैं।

स्कूल में नियमित पढ़ाई की शुरुआत

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया कि हादसे के बाद बच्चों को मानसिक सहारा देने के लिए चार शिक्षकों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। ये शिक्षक गांव जाकर बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें स्कूल में वापस आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस प्रयास से बच्चे फिर से पढ़ाई में लग गए हैं और स्कूल का माहौल सामान्य हो गया है।

घायलों की वापसी और बच्चों में नई ऊर्जा

पीपलोदी गांव में बच्चों के लिए वैकल्पिक स्कूल का निर्माण किया गया है, जहां स्कूल फिर से खुलने पर बच्चों का तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चे विद्यालय में आए तो उनकी खुशी साफ नजर आ रही थी। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की नई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले दिन 55 बच्चे स्कूल पहुंचे, और अब बच्चों में किसी भी तरह का भय नहीं है।

jhalawar school accident,peepalodi village school reopening,rajasthan government school,bhajanlal sharma education initiative,school safety measures,children back to school,alternative school arrangements,school mid day meal,teacher counseling school,school infrastructure rajasthan

सुविधाओं का समुचित प्रबंध

स्कूल में बच्चों को बैग, किताबें, ड्रेस सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को मिड डे मील में पौष्टिक भोजन भी दिया जा रहा है। विद्यालय के नए भवन का निर्माण जारी है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक अन्य भवन में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस भवन में बच्चों के लिए पर्याप्त कक्षा कक्ष, साफ पानी, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई असुविधा न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?