न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता कन्हैयालाल की तस्वीर लेकर 'उदयपुर फाइल्स' देखने पहुंचे बेटे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2022 में उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। अमित जानी निर्देशित इस विवादित फिल्म को रिलीज़ में कई अड़चनें आईं, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अनुमति दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 1:20:58

पिता कन्हैयालाल की तस्वीर लेकर 'उदयपुर फाइल्स' देखने पहुंचे बेटे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल टेलर की हत्या की कहानी पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 8 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। अमित जानी द्वारा निर्देशित इस विवादित फिल्म की रिलीज़ को लेकर पहले कई अड़चनें आईं, जिससे परिवार में चिंता और निराशा का माहौल था। लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने अंततः फिल्म को रिलीज़ की अनुमति दे दी। इसके बाद राज्य के सिनेमाघरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कन्हैयालाल के दोनों बेटे ले गए पिता की तस्वीर, थिएटर में माल्यार्पण

उदयपुर में फिल्म की रिलीज़ के मौके पर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। कन्हैयालाल के दोनों बेटे अपनी पिता की तस्वीर लेकर सिनेमा हॉल पहुंचे। तस्वीर को थिएटर के एक खाली सीट पर रखा गया, जहां दोनों बेटों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, फिल्म रिलीज़ से एक दिन पहले कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश साहू ने कहा था, "फिल्म में हमारे परिवार के दर्द को दिखाया गया है, खासकर उस दर्द को जब मेरे पिता को बेरहमी से मारा गया। देश के हर नागरिक को यह फिल्म देखनी चाहिए। यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं।"

न्याय की राह में अभी भी देरी: यश साहू

यश साहू ने न्याय प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि हमें न्याय मिलने में और कितना समय लगेगा। तीन साल बाद भी मेरे पिता के हत्यारों को सजा नहीं मिली है। मामला अभी भी उसी स्थिति में है।"

विजय राज ने निभाई मुख्य भूमिका

फिल्म में विजय राज ने कन्हैयालाल की भूमिका निभाई है। ‘उदयपुर फाइल्स’ को 55 कट्स के साथ रिलीज़ की अनुमति मिली है। यह फिल्म 2022 की उस दर्दनाक घटना को दर्शाती है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम दर्जी, कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी, और फिर अपनी ही दुकान में बेरहमी से मारा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?