न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांग रहा है, मैंने संविधान की शपथ ली है’: राहुल गांधी का सख्त जवाब

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए एफिडेविट मांगने पर सवाल उठाए और भाजपा पर एजेंट होने का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 4:26:28

‘चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांग रहा है, मैंने संविधान की शपथ ली है’: राहुल गांधी का सख्त जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फिर से चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर मताधिकार में हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार (8 अगस्त) को राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग उनसे एफिडेविट (हलफनामा) मांग रहा है, जबकि उन्होंने संविधान की शपथ ली है। दरअसल, चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए उनसे कागजी सबूत पेश करने को कहा था।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की इस मांग पर सवाल उठाते हुए कहा, "चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा चाहता है और कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी, जबकि मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। आज जब देश की जनता अपने मतदाता डेटा को लेकर सवाल उठा रही है, तो चुनाव आयोग की वेबसाइट बंद कर दी गई है। आयोग जानता है कि अगर जनता उनसे सवाल करेगी तो उनका सारा तंत्र ध्वस्त हो जाएगा।"

राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा का भी जोरदार दावा किया। उन्होंने कहा, "हमने भारत के संविधान की रक्षा की है। बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज़ संविधान में गूंजती है। नारायण गुरु और ज्योतिबा फुले की आवाज़ भी इसमें मौजूद है। भारत का संविधान हर नागरिक को मतदान का अधिकार देता है।"

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनावी परिणामों का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन विजयी हुआ था, लेकिन चार महीनों बाद विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल कर चौंकाया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में करीब एक करोड़ नए मतदाताओं ने वोट डाला।

चुनाव आयोग पर भाजपा के एजेंट होने का आरोप लगाते हुए राहुल ने सवाल किया कि क्यों चुनाव आयोग ने वीडियो सबूत नष्ट कर दिए? क्या यह वोटर लिस्ट में गड़बड़ी छुपाने की कोशिश नहीं? उन्होंने साफ कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है।

इस पूरी बहस में चुनाव आयोग की ओर से जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं आया है, और मामला राजनीतिक तापमान बढ़ाता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें