Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महावतार नरसिम्हा की कमाई में थोड़ी गिरावट, वीकेंड पर आ सकता है जबरदस्त उछाल!

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने 14 दिनों में जबरदस्त कमाई की है। पौराणिक कथा और अनोखे प्रस्तुतीकरण के कारण यह फिल्म दर्शकों की पसंद बनी हुई है। गुरुवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन वीकेंड पर फिर से उछाल की उम्मीद है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 12:51:04

महावतार नरसिम्हा की कमाई में थोड़ी गिरावट, वीकेंड पर आ सकता है जबरदस्त उछाल!

एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक 14 दिन बीत चुके हैं और यह फिल्म शानदार कमाई के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। इसकी पौराणिक कथा और प्रस्तुतिकरण का तरीका दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म रोजाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। हालांकि, गुरुवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन फिर भी यह बॉलीवुड की कई फिल्मों से आगे बनी हुई है।

बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

'महावतार नरसिम्हा' ने अपनी बेहतरीन कमाई से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2', 'सैयारा', और 'किंगडम' जैसी फिल्में शामिल हैं। लगातार मजबूती के साथ इस एनिमेटेड फिल्म ने बाज़ार में अपनी खास जगह बनाई है और कलेक्शन के मामले में टॉप पर बनी हुई है।

14वें दिन हुई कमाई में गिरावट

फिल्म ने वीकेंड के साथ ही वीकडे पर भी बेहतर कलेक्शन किया था, लेकिन गुरुवार को इसकी कमाई में कमी दर्ज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन फिल्म ने मात्र 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है। इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को फिल्म ने 7.35 करोड़, मंगलवार को 8.5 करोड़, और बुधवार को 6 करोड़ रुपये कमाए थे।
वीकेंड में बढ़ेगी कमाई?

इस शुक्रवार को बड़े स्तर पर कोई नई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके कारण 'महावतार नरसिम्हा' के कलेक्शन पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में इस वीकेंड फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है और यह 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि, अगले हफ्ते बड़ी फिल्मों जैसे 'वार 2' और 'कुली' की रिलीज से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।

बजट के मुकाबले प्रॉफिट में भारी वृद्धि

'महावतार नरसिम्हा' करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और अब तक इसने अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर ली है। इतनी ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में आजकल कम ही देखने को मिलती हैं। यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका